15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव के बाद हाथरस में बड़ा हादसा, डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत

Road Accident: उन्नाव में बस हादसे के बाद हाथरस में एक प्राइवेट बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई।

2 min read
Google source verification
Road Accident

Road Accident

Road Accident: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने खड़े कंटेनर को टक्कर मार दी। हादसे में 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, ये हादसा हाथरस की सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र में सामने आया है। एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित हो कर रास्ते में खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस एक्सीडेंट में बस में सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग हादसे में घायल हो गए।

घायलों में से पांच की हालत गंभीर

वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए लोगों में से पांच की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हाथरस के सीएमओ डॉ मंजीत सिंह ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, जिनमें से कुछ मरीजों को अलीगढ़ रेफर कर दिया है। जबकि दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: यूपी में आकाशीय बिजली का कहर जारी, 24 घंटे में 50 लोगों की मौत

उन्नाव में बस हादसे में 18 की मौत

इससे पहले बुधवार को यूपी के उन्नाव में भी तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे। ये बस बिहार के मोतिहारी से दिल्ली जा रही थी। तभी डबल डेकर बस की दूध के टैंकर से टक्कर हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद बिहार सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बस हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।