
police up
हाथरस। आईजी अलीगढ़ संजीव गुप्ता ने सर्वप्रथम कोतवाली सासनी के अभिलेखों के माध्यम से शिकायतों के निस्तारण की जानकारी हासिल की। वहीं एसएचओ प्रदीप कुमार से बीट बुक की मांग की तो वह बीट बुक न दिखा सके। इस पर कई सिपाहियों से बीट बुक के बारे में जानकारी की तो पता चला कि सन् 2012 के बाद कोई बीट बुक नहीं बनाई गई है। न ही पुरानी बीट बुक पर कोई काम किया गया हैं। इसके साथ इस बुक से कई पन्ने गायब है। दरअसल शनिवार को आईजी निरीक्षण करने पहुंचे थे। इतना सब होते ही आईजी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने मुंशी और कोतवाल को फटकार लगा दी। पुलिस आॅफिस से बीट बुक प्राप्तकर सिपाहियों को वितरित करने और उसमें रोजाना कार्रवाई दर्शाने के निर्देश दिए। कार्रवाई न दर्शाने पर आई जी द्वारा बीट धारक और एसएचओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। कमिश्नर शुभाष चंद्र शर्मा और आईजी संजीव गुप्ता यहां सासनी कोतवाली में समाधान दिवस में शामिल होने आये थे।
शिकायतकर्ताओं से निस्तारण का जाना हाल
कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा व आईजी संजीव गुप्ता केे नेतृत्व में कोतवाली परिसर में लगाए गये समाधान दिवस में आधा दर्जन शिकायतें दर्ज की गई। जिसमें तीन शिकायतों को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। आई जी व कमिश्नर ने पूर्व में निस्तारण हुई शिकायतों को फोन द्वारा पीडितों की संतुष्टि की जानकारी ली। अधीनस्थों को यथा संभव शिकायत दिन ही शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
लेखपाल को लगाई फटकार
गांव नगला रतना में ग्राम समाज भूमि पर कब्जा न हटवाने के कारण कमिश्नर ने क्षेत्रीय लेखपाल को फटकार लगाते हुए जमीन को दो दिन में खाली कराने के निर्देश दिए। वहीं सीओ सुमन कन्नौजिया को पुलिस बीट बुक जारी कराने तथा उनके बारे में समीक्षा कर बीट बुक के बारे में जानकारीे देने को कहा। वहीं आईजी ने विवेचक पुस्तिका मांगी तो मुंशी वह भी नहीं दिखा पाए। जिससे आईजी ने काफी नारजगी व्यक्त की। कमिश्नर ने लेखपालों की क्लास लगाते हुए उन्हें विभिन्न धाराओं को लेकर अपना बचाव करने और काम न करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
ये अधिकारी रहे मौजूद
इस दौरान एसआई अनिल कुमार, एसआई विनोद कुमार, उमेश चंद्र शर्मा, जयवीर सिंह, सुरेश कुमार, देवेन्द्र कुमार, लेखपाल सचिन शर्मा, मोहसिन खां, धर्मवीर सिंह, मेघा सिंह, संगीता राठौर, रेनू शमा्र, मनोज शर्मा ,
विवेक वाष्र्णेय, सुरेन्द्र बाबू, जनरल सिंह, शिवकुमार दीक्षित, अरविंद कुमार,तेजवीर सिंह, गौरव चैधरी, नरेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।
Published on:
07 Oct 2017 09:38 pm

