जमीन की नाप के लिए दिए पैसे
थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव नगला पचौरी निवासी किसान प्रमोद पचौरी ने क्षेत्रिय लेखपाल ह्रदेश गौतम पर अपने खेत सम्बन्धी कुछ काम कराने के लिए कई दिनों चक्कर लगाए पर लेखपाल ने उसका काम नहीं किया, किसान के मिन्नत और सिफारिश लगाने पर लेखपाल ने किसान से जल्द काम करने के नाम पर पांच हजार रुपये ले लिए पर उसकी ज़मीन की नापतोल नहीं की, जिसके बाद किसान ने उपजिलाधिकारी सादाबाद जय प्रकाश से शिकायत की।