4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुल्लूभर पानी में डूब मरो गुरुजी, मासूम शिष्या को भी नहीं छोड़ा

कलयुगी शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को किया तार-तार कर दिया। ट्यूशन पढ़ने गई 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ शिक्षक दुष्कर्म किया।

2 min read
Google source verification
nagaur crime news

girl raped in nagaur

हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में कलयुगी शिक्षक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को किया तार-तार कर दिया। ट्यूशन पढ़ने गई 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ शिक्षक दुष्कर्म किया। रोते हुए घर पहुँची बच्ची ने परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने थाने में शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

सिकंदराराऊ की घटना

मामला थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गाँव भटिकरा का है। कलयुगी शिक्षक ने अमानवीयता की सभी सीमाएं लांघ दी। मासूम छात्रा जब ट्यूशन पढ़ने शिक्षक के घर गई, तब उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम ने घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने तत्काल थाना सिकंदराराऊ पुलिस को सूचना दी। कमाल ये है कि पुलिस तत्काल हरकत में आई। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

ट्यूशन से रोती हुई आई
लड़की के मामा ने बताया कि हमारी भांजी टूशन पढ़ने जाती है। कल वह ट्यूशन से रोती हुई आई। जब हमारी बहनजी ने पूछा क्या हुआ तो उसने बताया कि हमारे साथ गंदा काम किया है। लड़की की सात साल उम्र है। लड़की ने पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) के सामने भी सब कुछ बता दिया है।

कड़ी सजा मिलेगी आरोपी को

इस संबंध में जब अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अरविंद कुमार से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि कल एक सूचना प्राप्त हुई थी ट्यूशन पढ़ने गई बच्ची साथ ट्यूटर ने दुष्कर्म किया है। हमने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास पुलिस करेगी। उधर, शिक्षक को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। लोगों का कहना है कि आजकल कुछ पता नहीं है। जब शिक्षक ही लड़कियों के दुश्मन बन बैठे हैं, तो किस पर विश्वास किया जाए। अब क्या लड़कियों को ट्यूशन भी न पढ़ाएं?

Story Loader