10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, देखें वीडियो
Play video

तीस बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, देखें वीडियो

फसल काटते समय अचानक खेत में लगी आग। इस घटना में करीब तीस बीघा फसल को नुकसान पहुंचा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

suchita mishra

•

Updated: 16 Apr 2018, 11:34 AM IST

हाथरस। जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव शायपुर में फसल काटते समय खेत में अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे कई बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग से करीब तीस बीघा फसल का नुकसान हुआ है। वहीं आग की सूचना के घण्टों बाद वहां दमकल की गाड़ी वहां नहीं पहुंची। इस बीच ग्रामीणों ने ही आग बुझाने की कोशिश की, जिसमें एक व्यक्ति का हाथ झुलस गया। कई घंटे बाद वहां दमकल की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि जिन किसानों की फसल का नुकसान हुआ है उनके परिवारों पर पहले से बैंक का डेढ़ से दो लाख का कर्ज है। फसल के नुकसान ने उन परिवारों की परेशानी को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।