23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस
घर से कहकर निकले कराएंगे मथुरा वृंदावन दर्शन, रास्ते में पत्नी संग किया घिनौना काम
Play video

घर से कहकर निकले कराएंगे मथुरा वृंदावन दर्शन, रास्ते में पत्नी संग किया घिनौना काम

महिला ने अपने पति, जेठ और एक अन्य रिश्तेदार पर गैंगरेप का आरोप लगाया है।

Google source verification

हाथरस

image

Mukesh Kumar

Dec 23, 2017

हाथरस। थाना कोतवाली सासनी में ऐसा मामला आया, जिसने भी सुना वो हैरान रह गया। एक महिला ने अपने पति, जेठ और एक अन्य रिश्तेदार पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के पिता की माने तो उसकी पुत्री को उसका पति, जेठ और ममेरा सुसर ने मथुरा वृदांवन घूमने के बहाने ससुराल से लेकर आए। रास्ते में शराब के पीकर इन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया।


इसी साल हुई थी महिला की शादी
गांव सिताहरी के रहने वाले शख्स ने इसी साल 28 अप्रैल को अपनी पुत्री की शादी गाजियाबाद एक युवक के साथ की थी। उन्होंने बड़े अरमानों से अपनी बेटी को विदा किया था, लेकिन शायद उन्होंने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि उनकी पुत्री के साथ उसी का पति, ममेरा ससुर और जेठ ऐसा कृत्य करेंगे। उनका आरोप है कि इन लोगों ने अलीगढ़ में शराब पी। इसके बाद गांव सिताहरी की गैस एजेंसी में ले जाकर पुत्री के साथ बलात्कार किया। फिर रात में ही घर के बाहर उसे बेहोशी की हालत में डालकर चले गए।


आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पीड़ित महिला और उसके पिता शनिवार को थाना सासनी पहुंचे और तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद उसको जिला अस्पताल में उसका मेडिकल चेकअप कराया गया। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद तीन आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।