इन दिनों कटकमसांडी प्रखण्ड के छड़वा डैम पर साइबेरियन पक्षियों ने डेरा जमाया हुआ है। प्रखण्ड के छड़वा डैम, गोंदा डैम, बक्सा डैम एवं शहर की झील केन्हरी तालाब में प्रवासी पक्षी नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार आस्ट्रेलिया से आने वाले पक्षी का रंग भूरा-सफेद और साइबेरियन का काला सफेद है। साल के नवम्बर में आते हैं और मार्च से पहले लौट जाते हैं। इनकी संख्या शिकारियों की गतिविधियों के चलते कम हुई हैं।