6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन एक्सरसाइज को 10 मिनट कर पाएं फिटनेस

इस समय घर में रहते हुए फिटनेस बनाए रखना बड़ी चुनौती है। यहां कुछ व्यायाम हैं जिनको केवल 10 मिनट करने से भी फिट रह पाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
इन एक्सरसाइज को 10 मिनट कर पाएं फिटनेस

इन एक्सरसाइज को 10 मिनट कर पाएं फिटनेस

स्क्वैट्स
दोनों हाथ सामने की ओर खुले करें। फिर चेस्ट को थोड़ा आगे की ओर करते हुए घुटनों पर बैठने की मुद्रा में हो जाएं। तब तक नीचे झुकें जब तक जांघें जमीन के समानांतर न हो जाएं। फिर सांस छोड़ें।
पुशअप
इसकी खास बात ये है कि इससे पूरे शरीर का वर्कआउट होता है और कम समय में रिजल्ट अच्छा मिलता है। ध्यान रखें कि कंधों पर ज्यादा जोर न पड़े।
चेयर स्टेप
कुर्सी की मदद से एक इसका अभ्यास करते हैं। चेयर स्टेप्स करने के दौरान इसका ध्यान रखना जरूरी है कि शरीर सीधा हो और कुर्सी का बैलेंस सही रहे।
क्रंचेज
इसको जमीन पर लेटकर या फिर कुर्सी पर बैठकर भी सकते हैं। इससे पैरों और पूरे मांसपेशियों का व्यायाम हो सकेगा। यह पेट को कम करने के लिए अच्छा एक्सरसाइज है। इससे एब्स भी अच्छे बनते हैं।
वॉल सिट
यह व्यायाम जांघों और पैरों के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है। पेट की चर्बी कम करने में भी सहायक है। इस व्यायाम को दीवार के सहारे करना होता है। वॉल सिट एक्सरसाइज की मदद से ज्यादा कैलोरीज बर्न करते हैं, इसलिए बॉडी में जमा एक्स्ट्रा कैलोरीज बर्न करने के लिए भी यह एक बेहद आसान एक्सरसाइज है।
साइड प्लैंक
सिक्स पैक एब्स के लिए इसको किया जाता है। शरीर में लचीलापन लाने और पीठ दर्द में सुधार लगाने के लिए अच्छा है। सहनशक्ति बढ़ाता है। इसको रोजाना 12 सेट कर सकते हैं।
ट्राइसेप्स डिप्स
कुर्सी की मदद से ट्राइसेप्स डिप्स कर बांहों की मांसपेशियों को मजबूत कर सकते हैं। इससे शरीर के निचले हिस्से के साथ ऊपरी हिस्से की मजबूती ला सकते हैं।