वजन घटाने की जंग में खट्टे फलों का साथ लेना न भूलें! खासकर संतरा (Orange) और ग्रेपफ्रूट (Grapefruit) तो कमाल के हैं. विटामिन सी, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर ये फल आपको लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं, जिससे आप कम खाते हैं. साथ ही, इनमें चीनी और कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जो तेजी से वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है.