New Delhi। मनुष्य जब बीमार पड़ता है तो उसका शरीर कमजोर हो जाता है। काम करने के लिए शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है है और वह ऊर्जा लोगों को उनके भोजन से प्राप्त होता है। अक्सर आपने देखा होगा कि जब लोग बीमार पड़ते हैं तो डॉक्टर उन्हें पोषक युक्त फूड्स खाने की सलाह देते हैं। कई प्रकार के फलों, सब्जियों, स्वस्थ फैट और प्रोटीन युक्त आहार का सेवन सूजन कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने, बीमारी से रिकवर करने और शरीर को ठीक करने के लिए उपयोगी माना जाता है। किसी प्रकार का वायरल बीमारी हो, चाहे कोई अन्य बीमारी या फिर सर्जरी के बाद हेल्दी डाइट आपको तेजी से ठीक होने में काफी मदद करती है। आइए जानते हैं आपके बीमार शरीर को जल्दी स्वस्थ करने के लिए आपको अपने डायट में किन-किन फूड्स को शमिल करना चाहिए।