
जब भी बॉडी में फैट ज्यादा होता है कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना भी शुरू हो जाता है। फैट की अधिकता के कारण धमनियां में मोम जैसा चिपचिपा पदार्थ जमा होने लगता है। इस जमाव से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और हार्ट पर जोर पड़ता है। दिल का दौरा बनने का सबसे बड़ा कारण कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी है। बढ़ता मोटापा और कोलेस्ट्रॉल का बिगड़ता स्तर जानलेवा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि शरीर के फैट को कम करने के साथ बेड कोलेस्ट्राल को भी कम किया जाए। एक्सरसाइज के साथ अगर कुछ नेचुरल ड्रिंक्स को रोज पीना शुरू कर दिया जाए तो ये बॉडी में जमा फैट और कोलेस्ट्रॉल दानों ही कम करने में बहुत कारगर होते हैं।
कोलेस्ट्रॉल और फैट को कम करने में बहुत कारगर हैं ये ड्रिंक्स
1. अनार का जूस
अनार का जूस नाश्ते के साथ लेना शुरू कर दें। एंटीऑक्सीडेंट से भरा ये ड्रिंक आपके एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। अनार हाई बीपी में भी बहुत कागर होता है। अनार मोटाबॉलिक रेट बढ़ाता है और इससे फैट भी कम होता है। अनार का जूस धमनियों से प्लॉक को कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है। इस जूस को आप घर भी बना सकते हैं। फिर जब भी आप ऑयली फूड्स का सेवन करें इस जूस में काला नमक मिलाएं और इसका सेवन करें।
2. संतरे का जूस
संतरे का जूस आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये फैट फ्री होता है और सोडियम मुक्त है। ये विटामिन और खनिजों से भरा हुआ है जो कि शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं ये गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में भी मददगार है। इसके अलावा संतरे का जूस शरीर को डिटॉक्स करने में भी मददगार है और ये यूरिन में पीएच को भी बढ़ाता है और किडनी से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। संतरे का जूस आप नाश्ते के साथ पी सकते हैं।
3. टमाटर का जूस
टमाटर लाइकोपीन नामक यौगिक से भरपूर होते हैं, जो लिपिड स्तर में सुधार कर सकते हैं और खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके अलावा इसका नियासिन तत्व भी कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही इसका फाइबर पेट को अंदर से स्वस्थ रखने और पाचन तंत्र को सही करने में मदद करता है।
4. ओट्स ड्रिंक
ओट्स में बीटा-ग्लूकेन्स होते हैं, जो आंत में एक जेल जैसा पदार्थ बनाते हैं और पित्त के साथ परस्पर क्रिया करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का अवशोषण कम होता है। ओट्स से बना ये ड्रिंक पाचन तंत्र को सही करने में भी मददगार है। इसके अलावा कुछ शोध बताते हैं कि प्रति दिन लगभग 3 ग्राम बीटा-ग्लूकेन्स का सेवन करने से एलडीएल में 7% की कमी हो सकती है। इसके लिए ओट ड्रिंक को अपने नाश्ते के बाद लें। इसे बनाने के लिए रात में थोड़ा सा ओट्स भिगो कर रखें और सुबह इसे पीस लें। फिर इसमें गाय का दूध मिलाएं और स्मूदी बना कर इसका सेवन करें।
5. पंपकिन जूस
कद्दू के रस में काफी शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिनमें पॉलीफेनोलिक यौगिक और बीटा-कैरोटीन शामिल हो सकते हैं। दोनों ही कोलेस्ट्रॉल जमा होने से और धमनियों को सख्त होने से रोकने में मदद कर सकते हैं। आप इसे ड्रिंक को कभी भी पी सकते हैं। पंपकिन जूस बनाना बेहद आसान है। इसके लिए आप पंपकिन को उबाल कर रख लें और इसे पीस कर जूस बना लें। फिर इस जूस में नमक मिलाएं और इस जूस का सेवन करें।
6. स्ट्रॉबेरी का जूस
अगर आप रोजाना स्ट्रॉबेरी का जूस पीएं तो ये भी आपके कोलेस्ट्राल के लेवल को कम करने में कारगर होगा। इसमें पोषक तत्व और मिनरल्स बहुत होते हैं जो ना केवल आपको वजन घटाने में मदद करते हैं बल्कि कई प्रकार की बीमारियों को भी रोकते हैं। स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। ये स्ट्रेस भी कम करता है और वेट भी।
तो रोजाना बस एक गिलास जूस पीना आपकी बहुत सी समस्याओं को दूर कर सकता है।
(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सूचनात्मक उद्देश्य से लिखी गई हैं। इनमें से किसी भी सलाह पर अमल करने या किसी तरीके को अपनाने का फैसला आपका व्यक्तिगत निर्णय होगा। किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले कृपया किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर करें।)
Published on:
22 Mar 2022 11:23 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
