14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Acidity and irritation : एसिडिटी और जलन के कारण हो गए हैं परेशान तो अब अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Acidity and irritation : खानपान में आए बदलाव के कारण एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या आम बात हो जाती है। इससे उबरने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं।

3 min read
Google source verification

खानपान में थोड़ी सी लापरवाही के कारण सीने में जलन और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। इस समस्या से जब तक निजात नहीं मिलती है। तब तक व्यक्ति बेचैन रहता है। यह समस्या अधिक मोटापा, शराब, धूम्रपान, हर्निया, अपचन, अल्सर और कई प्रकार की दवाइयों के सेवन से भी हो जाती है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं। तो तुरंत इन घरेलू उपाय से इस समस्या से निजात पाएं।

दरअसल, पेट में एसिडिटी और जलन की समस्या मुख्य रूप से भोजन करने के बाद या रात के समय अधिक होती है। यह समस्या तब अधिक होती है। जब आप भोजन करने के बाद टहलने नहीं जाते हैं, या परिश्रम नहीं करते हैं। इसी के साथ चाय काफी का अधिक मात्रा में सेवन करने से भी ऐसी समस्या हो जाती है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप इन घरेलू उपाय को अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें - इन कारणों से होता है चर्म रोग, इस तरह करें बचाव।

एक गिलास पानी शहद के साथ पीएं-

अगर आपको सीने में अक्सर जलन की समस्या रहती है। तो आप एक गिलास साफ पानी में दो चम्मच शहद डालकर पीएं। इससे सीने में जलन और दर्द की समस्या कम होगी।

यह भी पढ़ें - रूखे बेजान और उलझे बालों को ठीक करने के लिए अपनाएं यह तरीके।

बेकिंग सोडा का उपयोग करें-

सीने में जलन की समस्या को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस आधे गिलास गर्म पानी में डालकर पीएं। इससे तुरंत जलन से छुटकारा मिलेगा।

यह भी पढ़ें - फटी एड़ियों के दर्द और चुभन से परेशान हो गए हैं तो अपनाएं ये उपाय।

अदरक का सेवन करें -

यदि आपको सीने में जलन की समस्या अधिक परेशान कर रही है। तो आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े करके मुंह में रखें और आप इसे चाय में डालकर भी पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें - चैन की नींद सोना है तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान।

केले का सेवन करें-

सीने में जलन और एसिडिटी को दूर करने के लिए केला सबसे फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से सीने की जलन खत्म हो जाएगी और आपको कुछ ही देर में राहत महसूस होगी।

तुलसी के पत्ते चबाएं-

तुलसी के पत्तों में प्राकृतिक हिलिंग तत्व होते हैं। जो आपके सीने में होने वाली जलन को भी कम करने में मददगार रहते हैं। इसलिए आप सुबह उठकर तुलसी के पत्ते चबाएंगे तो आपको बहुत फायदा मिलेगा।

ठंडे दूध का सेवन-

ठंडे दूध का सेवन भी आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे पेट की जलन कम होती है। इसी के साथ अगर आप एक चम्मच शहद भी मिलाकर पिएंगे। तो आपको काफी राहत महसूस होगी।

दही का सेवन करें-

दही का सेवन आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। दही में एंटासिड गुण होते हैं। जो पेट में जलन और एसिडिटी से आराम दिलाने में मदद करते हैं। इसलिए दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

भरपूर पानी पीएं-

एसिडिटी और सीने में जलन की समस्या से निजात पाने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। कई बार पानी का कम सेवन करने से भी सीने में जलन और एसिडिटी हो जाती है।

सौंफ का सेवन करें-

सौंफ का सेवन आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है। पेट से संबंधित समस्याएं कम होती है। एसिडिटी और जलन से भी राहत मिलती है। इसके लिए आप आधा चम्मच सौंफ को पानी में डालें और इसे पीने से पहले 10 मिनट तक उबालें। इसी के साथ भोजन के बाद आप सौंफ चबाकर खा सकते हैं।