9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रोज Acidity की दवा Omeprazole लेते हैं? Mayo Clinic के अनुसार इन 5 गलतियों से बचना जरूरी है

Acidity Medicine Tips: रोज Omeprazole लेते हैं? Mayo Clinic और MedlinePlus के अनुसार जानिए Acidity की इस दवा को लेते समय किन 5 गलतियों से बचना चाहिए और सही तरीका क्या है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Dimple Yadav

Jul 09, 2026

Omeprazole, Acidity Medicine

Acidity की दवा सही तरीके से नहीं ली तो कम हो सकता है असर (photo- freepik)

Acidity Medicine Side Effects: सीने में जलन, खट्टी डकार या एसिडिटी की समस्या होने पर कई लोग बिना ज्यादा सोचे Omeprazole की गोली लेना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग तो इसे महीनों तक रोजाना लेते रहते हैं। लेकिन क्या इस दवा को लंबे समय तक या गलत तरीके से लेना सही है?

Mayo Clinic के अनुसार, Omeprazole एक Proton Pump Inhibitor (PPI) दवा है, जो पेट में बनने वाले एसिड की मात्रा को कम करती है। इसका उपयोग GERD (एसिड रिफ्लक्स), पेट और डुओडेनम के अल्सर, H. pylori संक्रमण के साथ होने वाले अल्सर और कुछ अन्य स्थितियों में डॉक्टर की सलाह पर किया जाता है।

  1. बिना डॉक्टर की सलाह के लंबे समय तक दवा न लें

अगर आपको बार-बार एसिडिटी होती है, तो सिर्फ दवा लेते रहना समाधान नहीं है। Mayo Clinic के अनुसार, Omeprazole को उतने ही समय तक लेना चाहिए, जितनी अवधि डॉक्टर ने बताई हो। लंबे समय तक जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करने पर कुछ लोगों में दुष्प्रभावों का जोखिम बढ़ सकता है।

  1. दवा लेने का सही समय जानें

Omeprazole का असर बेहतर तब माना जाता है जब इसे खाना खाने से पहले, विशेष रूप से सुबह, लिया जाए। दवा लेने के समय में बार-बार बदलाव करने या अनियमित रूप से लेने से इसका प्रभाव कम हो सकता है।

  1. कैप्सूल को तोड़कर या चबाकर न खाएं

कई लोग गोली निगलने में परेशानी होने पर कैप्सूल खोल देते हैं या चबा लेते हैं। Mayo Clinic के अनुसार, Delayed-release कैप्सूल या टैबलेट को चबाना या कुचलना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे दवा के काम करने का तरीका प्रभावित हो सकता है।

  1. दूसरी दवाओं के बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं

अगर आप ब्लड थिनर, एंटीबायोटिक, HIV की कुछ दवाएं या अन्य नियमित दवाएं ले रहे हैं, तो Omeprazole शुरू करने से पहले डॉक्टर को जरूर बताएं। कुछ दवाओं के साथ इसका उपयोग सावधानी से किया जाता है।

  1. ये लक्षण दिखें तो डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें

अगर Omeprazole लेते समय लगातार दस्त, पेशाब में बदलाव, असामान्य थकान, त्वचा पर रैश, सूजन या अन्य गंभीर लक्षण महसूस हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। Mayo Clinic यह भी बताता है कि लंबे समय तक उपयोग करने पर कुछ लोगों में Vitamin B12 की कमी जैसी समस्या हो सकती है, इसलिए नियमित फॉलो-अप जरूरी है।

डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल