
amazing health benefits of apple cider vinegar for women
Apple Cider Vinegar: सेब का सिरका इसे एप्पल साइडर विनेगर के नाम से भी जाना जाता है, ये कई सारे फ़ायदेमन्द तत्वों से भरपूर होता है। इसके सेवन से महिलाओं से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। सेब का सिरका त्वचा में ग्लो बरक़रार रखने से लेकर पीरियड्स पेन को दूर करने में असरदार होता है। इसमें वहीँ एंटीबैक्टेरियल, एंटीमाइक्रोबियल के जैसी अन्य प्रॉपर्टीज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जानिए सेब के सिरके के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग: सेब के सिरका त्वचा को ग्लोइंग बना के रखने में मदद करता है। एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से त्वचा में पिम्पल्स, बेदाग त्वचा के जैसी अन्य समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसमें टोनर की मात्रा भरपूर होती है जो त्वचा को लंबे समय तक खूबसूरत बनाती है।
वेट को करता है कंट्रोल: वजन बढ़ने की समस्या से परेशान रहते हैं तो सेब के सिरके का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। इसके रोजाना सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ और जल्दी-जल्दी भूख का अहसास भी नहीं होता है। एप्पल साइडर विनेगर में एक एसिडिक एसिड स्कैल्प के पीएच को बदल देता है, जिससे यीस्ट की बढ़ोतरी नहीं होती है।
डैंडरफ की समस्या को करता है दूर: बाल टूटने या डैंडरफ की समस्या से परेशान रहते हैं तो सेब के सिरके को पानी में मिक्स करके लगा सकते हैं। हफ्ते में यदि दो दिन ऐसा करते हैं तो ये बालों के स्कैल्प को तो साफ़ करता है, वहीं बाल घने भी हो जाते हैं।
ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल: यदि आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादा रहता है तो एप्पल साइडर विनेगर का सेवन बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है। इसमें कई सारे ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बढ़े हुए शुगर लेवल को कम करता है। इसलिए आप इसको रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: खड़े होने पर अक्सर आते हैं चक्कर तो हो सकती हैं मस्तिष्क रोग से लेकर ये 5 गंभीर बीमारियां, न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज
पीरियड्स पेन को करता है दूर: अक्सर पीरियड्स के समय महिलाओं को अनेकों समस्यायों का सामना करना पड़ता है। एप्पल साइडर विनेगर के रोजाना सेवन से पीरियड्स पेन दूर होता है, वहीं यदि कब्ज, एसिडिटी की समस्या रहती है तो भी इसका सेवन फ़ायदेमन्द होता है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
14 Apr 2022 05:03 pm
Published on:
14 Apr 2022 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
