
Health Tips
नई दिल्ली। Health Tips: इलायची का सेवन आमतौर पर लोग माउथ फ्रेशनर की तरह करते हैं या इसको खाने में मसाले के तौर पर स्वाद को बढ़ाने के लिए करते होंगें लेकिन क्या आपको पता है कि यदि रोजाना इलायची का सेवन किया जाए तो इससे सेहत को अनेकों लाभ मिल सकते हैं। ये न केवल सुगंध को बढ़ाने का काम करती है बल्कि सेहत के लिए भी इलायची बहुत ही ज्यादा फायदेमंद मानी जाती है। इसको यदि रोज खाया जाए तो शरीर से कई बीमारियां दूर होती जाती हैं। इसलिए आपको भी इलायची के सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में जानना चाहिए।
1.वेट लॉस में होता है फायदेमंद
यदि आप वजन को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में इलायची का सेवन आपके लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। इलायची के रोजाना सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं वहीं ये पेट में जमी एक्स्ट्रा फैट को कम करने में भी असरदार साबित होता है। यदि आप रोजाना इलायची का सेवन करते हैं तो ये बेली फैट को कम करके रखने में सहयक होता है। इसको यदि आप खाते रहें तो ये बार-बार आपके भूख लगने कि क्रेविंग को कम कर देता है। यदि आपको जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगेगी तो ऐसे में आपका वजन भी जल्दी कम हो जाएगा।
2.पेट से जुड़ी समस्याओं को करती है दूर
यदि आप पेट से जुड़ी अनेकों समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में इलायची का सेवन आपकी बहुत ही ज्यादा सहयता कर सकता है। इसके रोजाना सेवन से पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं। यदि आपको कब्ज,अपच,पेट फूलने के जैसी कोई भी परेशानी रहती है तो ऐसे में इलायची का सेवन आपको बहुत ही ज्यादा फायदा पंहुचा सकता है। इलायची के सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्या दूर होती है।
3.खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में करता है मदद
यदि आप शरीर में से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करना चाहते हैं तो ऐसे में ऐसे में इलायची का रोजाना सेवन काफी ज्यादा मदद करता है। इलायची में मौजूद गुण वसा को कम करने में काफी ज्यादा असरदार होती है। इसलिए यदि आप नियमित रूप से इलायची का सेवन करते हैं तो इससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी हद तक कम हो सकता है।
4.मुँह में बैक्टीरिया को दूर करने में होती है मददगार
यदि आप रोजाना इलायची का सेवन करते हैं तो ये मुँह में से बैक्टीरिया को कम करने में काफी ज्यादा असरदार साबित हो सकती है। इलायची के रोजाना सेवन से ये आपके मुँह में से न केवल दुर्गन्ध को दूर करता है बल्कि ये आपके जमे हुए बैक्टीरिया को नष्ट करने में भी असरदार होता है। ये कैविटी की समस्या को कम करने में असरदार होती है। इसलिए आपको इलायची का सेवन रोजाना करना चाहिए।
5.बॉडी को करता है डिटॉक्स
यदि आप इलायची का सेवन रोज करते हैं तो ये आपके बॉडी से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है, इलायची कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो आपके शरीर में लंबे समय तक ऊर्जा को बना के रखने में सहायक होती है। वहीं इलायची के रोजाना सेवन से आपका ब्लड सर्कुलेशन भी इम्प्रूव हो जाता है। यदि आप शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना चाहते हैं तो ऐसे में इलायची का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है।
Published on:
22 Dec 2021 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
