
amazing health benefits of chirongi
नई दिल्ली। चिरौंजी के सेवन से सेहत को अनेकों फायदे होते हैं । आमतौर पर चिरौंजी को सूखे मेवे की तरह यूज़ किया जाता है। इससे होने वाले फायदे कि बात करें तो चिरौंजी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, एनर्जी, फोस्फोरस, ज़िंक, मैग्नेशियम, आयरन आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। ये सेहत से कई बीमारियों को दूर रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार साबित होते हैं। वहीं यदि चिरौंजी को यदि आप रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे कई प्रकार की बीमारियां दूर हो जाती हैं। चिरौंजी के सेवन से डायबिटीज, सूजन, बॉडी में दर्द, पेट में दर्द, प्रतिरोधक क्षमता आदि चीजों को दूर रखने में बहुत ही ज्यादा मददगार होता है।
आइए जानते हैं आप चिरौंजी को किस प्रकार से डाइट में शामिल कर सकते हैं।
जोड़ों में होने वाले दर्द को करता है ठीक
यदि आपके जोड़ों में लगातार दर्द बना रहता है तो आप चिरौंजी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसे आप खाने में तो शामिल करें ही वहीं साथ-साथ इसका लेप भी आपकी मदद कर सकता है। आप चिरौंजी के बीजों को मुलेठी और तिल को बराबर की मात्रा में मिला के इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीनों चीजों को आप बराबर की मात्रा में अच्छे से पीसलें। इसके बाद इसका पेस्ट बनाने के लिए आप दूध मिलाएं। यदि इस पेस्ट को आप रोज लगायेंगें तो काफी हद तक दर्द से आराम मिलेगा। वहीं नथिया के जैसे गंभीर बीमारी भी दूर हो जाएगी।
मुंहासें की समस्या हो जाती है दूर
यदि आपके मुँह में भी पिम्पल्स निकलते हैं या इसके दाग हैं तो आप चिरौंजी का सेवन कर सकते हैं। चिरौंजी के रोजाना सेवन से त्वचा की सुंदरता बढ़ जाती है।वहीं ये त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मददगार साबित होती है। आप चिरौंजी की समस्या को दूर करने के लिए सबसे पहले चिरौंजी के पेस्ट को तैयार कर लें इसमें आप अपनी इच्छा अनुसार गुलाबजल भी मिला सकते हैं। फिर इन्हें अपने चेहरे में रात में लगभग 1 घंटे तक लहै लें और अच्छे से लगा रहने दें। मुहासें की समस्या दूर हो जाएगी वहीं आपकी स्किन में ग्लो भी आएगा साथ ही साथ आप स्वस्थ भी रहेंगें।
डायरिया
डायरिया जैसी समस्या में चिरौंजी का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है। आप इसके तेल को खाने में तो इस्तेमाल करें ही साथ ही साथ इसके तेल से खिचड़ी, दलिया जैसी अनेकों चीजें भी बना सकते हैं। वहीं यदि आप डायरिया, पेट दर्द या दस्त जैसी समस्या से ग्रसित हैं तो भी आप चिरौंजी का मसेवन कर सकते। ज्यादा लाभदायक साबित होगा। वहीं इसकी समस्या को ठीक करने के लिए आप इसको दूध के साथ भी सेवन कर सकते हैं। आप चिरौंजी को पाउडर की तरह भी यूज़ कर सकते हैं ये भी बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
कब्ज
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप चिरौंजी का सेवन करते हैं। ये जहाँ स्वाद में बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है वहीं कब्ज की समस्या को दूर करने में भी कारगर साबित होता है। इसके रोजाना सेवन से शरीर से गंदगी निकल जाती है। इसके रोजाना सेवन से पेट साफ़ हो जाता है वहीं पेट को भी बहुत ज्यादा लाभ मिलता है। यदि आपका पेट में दर्द, गैस या अपच के जैसी समस्या रहती है तो चिरौंजी ाको फायदा पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है। इसको आप अपनी रोजाना कि डाइट में शामिल कर सकते हैं।
Published on:
12 Nov 2021 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
