
Amazing health benefits of eating Kiwi Kiwi khane ke fayde
Benefits of Kiwi: कीवी खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। ये बीमारियों से बचाने में हमारी मदद करता है। ये एक ऐसा फल है जो पूरे साल उपलब्ध रहता है। दूसरे फलों की तुलना में कीवी महंगा है, लेकिन यह स्वास्थ्य का खजाना है। आकर्षक हरे रंग की कीवी में विटामिन सी, पोटेशियम और फोलिक एसिड मौजूद होता है। इसके अलावा यह फाइबर, विटामिन ई, पॉलीफेनॉल्स, और कैरोटीनॉयड का भी बेहतरीन स्रोत है। ये सभी पोषक तत्व मिलकर कीवी को आपकी सेहत के लिए बेमिसाल बना देते हैं। इसके बारे में कहा जाता है कि आपके शरीर में जिस चीज की भी कमी होगी, उसकी पूर्ति यह फल कर देता है। आप किसी भी सीजन में कीवी खा सकते हैं। कीवी खाने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप रोगों से लड़ने की क्षमता विकसित कर लेते हैं। दिन भर में बस एक कीवी आपको कई जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति करती है। तो आइए जानते हैं कीवी खाने के फायदे के बारे में।
कीवी खाने के फायदे
1. इम्यून सिस्टम के लिए फायदेमंद :
कीवी में काफी एंटी ऑक्सीडेंट होने के कारण यह फ्री रैडिकल्स के दुष्प्रभाव से शरीर को बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। इससे कोई भी बीमारी जल्दी नहीं हो पाती।
2. गर्भावस्था के लिए फायदेमंद :
कीवी में मौजूद फोलेट बच्चे के दिमागी विकास के लिए काफी जरूरी होता है। इतना ही नहीं गर्भावस्था से पहले और गर्भावस्था के दौरान कीवी खाने से बच्चे में न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से बचाव होता है। जब आप प्रसव के बाद अपने आहार में कीवी शामिल करती हैं, तो ये आपके घावों में को जल्दी हील करने में मदद करती है। ये प्रसवोत्तर कमजोरी को कम कर इम्युनिटी बढ़ाने में भी मददगार है।
3. सूजन के लिए फायदेमंद :
कीवी में इन्फ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। ऐसे में अगर आपको अर्थराइटिस की शिकायत है, तो कीवी का नियमित सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा ये शरीर के अंदरुनी घावों को भरने और सूजन को कम करने में मदद कर सकती है।
4. ब्लड क्लॉटिंग नहीं होने के लिए फायदेमंद :
कीवी खाने से शरीर में खून का थक्का जमने की दिक्कत नहीं होती है। इसमें एंटीथ्रोम्बोटिक यानी खून का थक्का न जमने देने का गुण होता है जिसकी वजह से स्ट्रोक, किडनी और हार्ट अटैक सम्बन्धी दिक्कत होने का खतरा कम होता है।
5. कब्ज के लिए फायदेमंद :
कीवी में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है। कीवी के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या में भी फायदा होता है। फाइबर की मौजूदगी से पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
Updated on:
31 Dec 2021 10:39 am
Published on:
31 Dec 2021 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
