29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Benefits of Drinking Honey: आइए जानते हैं शहद पीने के जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Benefits of Drinking Honey: शहद पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। शहद एक ऐसी प्राकृतिक चीज है, जिसमें नेचुरल शुगर पाया जाता है। शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। शहद में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। आप कई तरह से शहद का सेवन कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Roshni Jaiswal

•

Updated: 28 Dec 2021, 6:11 PM IST

Benefits of Drinking Honey: आइए जानते हैं शहद पीने के जबरदस्त फायदे, जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Amazing health benefits of drinking honey

नई दिल्ली। Benefits of Drinking Honey: शहद पीना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। शहद में आयरन, कैल्शियम, फॉस्फेट, सोडियम, क्लोरिन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा शहद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होता है। शहद में पाए जाने वाले गुण शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। शहद में फैट नहीं होता, इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है। शहद कुछ सामान्य बीमारियों जैसे- सर्दी, जुकाम आदि में भी काफी फायदेमंद होता है। आप कई तरह से शहद का सेवन कर सकते हैं। दूध या गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने से कई समस्याओं से निजात मिल जाती है। यह मिश्रण बहुत जल्दी बन जाता है और इसके फायदे बहुत कमाल के होते हैं। तो आइए जानते हैं शहद पीने के जबरदस्त फायदे के बारे में।

शहद पीने के फायदे

1. वजन कम करने के लिए फायदेमंद :

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर पीने से वजन को कम किया जा सकता है। गुनगुने पानी में आप शहद के साथ नींबू का रस भी मिला कर पी सकते हैं। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और पसीने के द्वारा खराब फैट बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।

2. पाचन के लिए फायदेमंद :

शहद एक प्रीबायोटिक आहार है, जो पाचन को बेहतर बनाता है। शहद पाचन तंत्र में उपयोगी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इसलिए जब आप शहद के साथ हर दिन दूध का सेवन करते हैं, तो ये आपको पाचन क्रिया में काफी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपको सूजन, कब्ज और ऐंठन जैसे समस्याओं से छुटकारा मिलता है और आप स्वस्थ रहते हैं।

3. खांसी के लिए फायदेमंद :

अगर आपकी खांसी कई दिनों से ठीक नहीं हो रही है तो आप शहद का इस्तेमाल करें। यह खांसी से आराम दिलाने की असरदार घरेलू दवा है। शहद में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को और बढ़ने से रोकते हैं साथ ही यह कफ को पतला करती है जिससे कफ आसानी से बाहर निकल जाता है। खासतौर पर जो लोग सूखी खांसी से परेशान रहते हैं उन्हें शहद से जल्दी आराम मिलता है। रात में सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उसे पियें। यह बलगम को पतला करने के साथ साथ खांसी से जल्दी आराम दिलाती है।

4. तनाव के लिए फायदेमंद :

गर्म दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से तनाव को कंट्रोल किया जा सकता है। शहद नसों के लिए तो लाभकारी होता ही है, साथ ही दिमाग को भी शान्त रखता है।

5. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद :

शहद में जरुरी एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और दिल से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं। इसके अलावा शहद का मुख्य काम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है। इम्युनिटी पॉवर मजबूत होने से कई तरह की संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है। शरीर की इम्युनिटी क्षमता बढ़ाने के लिए रोजाना एक से दो चम्मच शहद को हल्के गुनगुने दूध में मिलाकर पियें। दूध में शहद डालकर पीने से यह और ज्यादा गुणकारी हो जाता है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल