3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Phalsa Benefits: गर्मियों में फालसा खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, लू लगने की समस्याओं से दिलाता है राहत

Phalsa Benefits: गर्मियों के मौसम में फालसा का सेवन करना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। फालसा का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधि के रूप में किया जाता है, जो कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। फालसा आपको लू लगने की समस्या से बचाता है।  

2 min read
Google source verification
Phalsa Benefits: गर्मियों में फालसा खाने से मिलते हैं ये अद्भुत फायदे, लू लगने की समस्याओं से दिलाता है राहत

Amazing health benefits of eating phalsa in summer

Phalsa Benefits: गर्मियों के मौसम में फालसा का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। फालसा अनगिनत गुणों से भरपूर है। फालसा का इस्तेमाल बीमारियों में औषधि के रूप में किया जाता है। फालसा का तासीर ठंडी होती है, जो शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करती है। फालसा का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है। साथ ही ये लू से बचाने में मदद करता है और बुखार भी ठीक करने में मदद करता है। इसलिए गर्मियों में आप नियमित रूप से फालसा का सेवन जरूर करें। तो आइए जानते है फालसा का सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में

फालसा खाने के फायदे

1. पेट की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट की समस्या को दूर करने में फालसा का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। फालसा फल में फाइबर के गुण पाए जाते है जो पेट दर्द की समस्या से तुरंत राहत दिलाते है। साथ ही ये पेट से जुडी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसलिए इन समस्याओं से राहत पाने के लिए फालसे का जूस का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: गर्मी में आपको फिट और हेल्दी बनाए रखने में मददगार होता है, ठंडाई

2. शरीर को ठंडा रखने में फायदेमंद
शरीर को ठंडा रखने के लिए फालसे का सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। फालसा का तासीर ठंडा होता है, जो शरीर को ठंडे रखने में मदद करता है। ये शरीर की गर्मी को कम करता है। इसके सेवन से शरीर अंदर से ठंडा रहता है।

3. जोड़ो के दर्द को कम करने में फायदेमंद
जोड़ो के दर्द को कम करने में फालसे का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। फालसे के फल में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते है, जो अर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस की स्थितियों में हड्डियों में होने वाले गंभीर दर्द को कम करने में मदद करता है। इसलिए जोड़ो के दर्द से राहत पाने के लिए फालसा का सेवन जरूर करें।
यह भी पढ़े: नारियल का सिरका से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण

4. कमजोरी को दूर करने में फायदेमंद
कमजोरी को दूर करने में फालसे का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है, जो शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। साथ ही ये गर्मियों में लू लगने से बचाने में भी मदद करता है। इसलिए गर्मियों में फालसा का सेवन जरूर करें।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Story Loader