
Amazing Health Benefits of Greek Yogurt In Hindi
ग्रीक योगर्ट सामान्य दही से अलग होता है। साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा भी सामान्य दही की तुलना में अधिक होती है। आजकल इसके फायदों के बारे में जानकर लोगों के बीच इसका सेवन भी बढ़ रहा है। खासकर वजन घटाने वाले लोगों के बीच ग्रीक योगर्ट काफी प्रचलित है। इसमें लैक्टोज की मात्रा भी कम होती है। ग्रीक योगर्ट का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। ग्रीक योगर्ट में कैल्शियम, पोटेशियम, प्रोबायोटिक्स, फास्फोरस, प्रोटीन, कैलोरी, ऊर्जा, विटामिन बी12, आयोडीन आदि पोषक तत्त्व मौजूद होते हैं। तो आइये जानते हैं ग्रीक योगर्ट के स्वास्थ्य लाभों के बारे में...
1. वजन घटाने में सहायक
जो लोग वजन घटाने की कोशिश में लगे हैं और डाइट के स्वस्थ विकल्पों की तलाश में हैं, वे लोग ग्रीक योगर्ट को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। कैल्शियम से भरपूर ग्रीक योगर्ट आपके मेटबॉलिज़म को बूस्ट करने के साथ ही वजन घटाने में मदद कर सकता है। दिन में लगभग 3 बार ग्रीक योगर्ट के सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: थकान से लड़ने में मदद कर सकती है ये चीजें...
2. ह्रदय को स्वस्थ रखने के लिए
क्योंकि ग्रीक योगर्ट मोटापा, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक होता है, इसलिए इसका सेवन आपके दिल को स्वस्थ रखने में कारगर साबित हो सकता है। आपको बता दें कि मोटापा, उच्च रक्त चाप और कोलेस्ट्रॉल का बढ़ा हुआ स्तर दिल से जुडी हुई बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा देता है। ऐसे में ग्रीक योगर्ट का सेवन आपके ह्रदय के लिए फायदेमंद हो सकता है।
3. पाचन दुरुस्त करे
आपके पाचन को बेहतर बनाने में भी ग्रीक योगर्ट खाने के फायदे देखे जा सकते हैं। क्योंकि इसमें प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो कब्ज़ की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। साथ ही पाचन सम्बन्धी अन्य परेशानियों को कम करने में भी ग्रीक योगर्ट खाना अच्छा हो सकता है।
Updated on:
16 Feb 2022 04:40 pm
Published on:
16 Feb 2022 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
