10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gulkand Benefits: जानिए गुलकंद से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में करता है मदद

Gulkand Benefits: गर्मियों के मौसम में गुलकंद का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। गुलकंद शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही ये कई सारी बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है। गुलकंद का सेवन करना बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Gulkand Benefits: जानिए गुलकंद से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, कई बीमारियों को दूर करने में करता है मदद

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Gulkand Benefits: गुलकंद का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ मिलते हैं। गर्मियों के मौसम में गुलकंद का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक माना जाता है। क्योंकि गुलकंद की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मी में शरीर को ठंडा रखने में मदद कर रखने में मदद करता है। गुलकंद का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधित कई समस्या को दूर करने में मदद मिलता है। गुलकंद का सेवन करने से पेट संबंधित समस्या से राहत मिलता है। साथ ही ये आंखों के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं गुलकंद का सेवन करने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे में

गुलकंद के फायदे


1. आंखों के लिए फायदेमंद

आंखों के लिए गुलकंद को एक बेहतर औषधि के रूप में माना जाता है। क्योंकि गुलकंद शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ आंखों को भी ठंडक पहुंचाने में मदद करता है। इसके साथ ही आंखों से जुड़ी समस्या और आंखों की जलन को भी दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े: पपीता के साथ भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, सेहत को हो सकता है नुकसान

2. पेट के लिए फायदेमंद

पेट के लिए गुलकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि गुलकंद शरीर को ठंडा रखता है, जिसकी वजह से पेट संबंधित समस्याओं से राहत पाया जा सकता है। साथ ही ये पाचन शक्ति को भी मजबूत बनाने में मदद करता है।

3. मुंह के छाले दूर करने में फायदेमंद

मुंह के छाले को दूर करने के लिए गुलकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित माना जाता है। क्योंकि गर्मी के मौसम में अक्सर मुंह के छाले होने की समस्या बनी रहती है। इसलिए गुलकंद का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है, जो मुंह के छालों को दूर करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े: खून की कमी को पूरा करने से लेकर पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद होता है, काला चना

4. बच्चों के लिए फायदेमंद

बच्चों के लिए गुलकंद का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। ये गर्मियों के मौसम बच्चों को पेट से जुड़ी कई बीमारियों से बचाता है। गुलकंद का सेवन करने से बच्चों के शरीर में ठंडक मिलती है। साथ ये बच्चों को गर्मी से होने वाली समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।