
Amazing health benefits of honey and nutmeg in Hindi
Honey and Nutmeg Benefits: शहद और जायफल का एक साथ सेवन करने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। शहद में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड आदि पोषण तत्वों के भरपूर गुण पाए जाते हैं। वहीं जायफल में प्रोटीन, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन ए आदि पोषक तत्वों के भरपूर गुण पाए हैं, जो सेहत को कई समस्याओं से दूर करने में मदद करते हैं। शहद और जायफल का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं शहद और जायफल का एक साथ सेवन करने से मिलने वाले फायदे के बारे में
शहद और जायफल के फायदे
1. पेट की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
पेट की समस्या को दूर करने में शहद और जायफल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ये दोनों पोषक तत्वों के गुणों से भरपूर होते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इनका सेवन करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है, जिससे पेट से जुड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है। इसलिए इसका सेवन आप सोने से पहले या सुबह खाली पेट कर सकते है।
यह भी पढ़े: दूध में किशमिश मिलाकर खाने से मिलते हैं कई अद्भुत फायदे, इन सारी समस्याओं को दूर करने में होता है मददगार
2. अनिद्रा की समस्या को दूर करने में फायदेमंद
अनिद्रा की समस्या को दूर करने में शहद और जायफल काफी फायदेमंद माना जाता है। तनाव के कारण या नींद पूरी न होने के कारण अनिद्रा की समस्या होने लगती है। लेकिन शहद और जायफल का सेवन करने से तनाव दूर करने के साथ ही अनिद्रा की समस्या से भी राहत मिलती है।
3. त्वचा के लिए फायदेमंद
शहद और जायफल का सेवन करना त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शहद और जायफल त्वचा के लिए फायदेमंद साबित होता है। इनका इस्तेमाल चेहरे पर करने से त्वचा पर ग्लो आती है। साथ ही दाग धब्बों को दूर करने में मदद करता है। इसलिए जायफल के पाउडर को शहद में मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद इसे धो दें।
यह भी पढ़े: जोड़ों की दर्द और बुखार की समस्या से राहत दिलाने में रामबाण होता है, हरसिंगार
4. इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद
शहद और जायफल का सेवन करना इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर होने के कारण शहद और जायफल इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में फायदेमंद साबित होता है। शहद और जायफल का सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होती है।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
09 May 2022 12:00 pm
Published on:
09 May 2022 11:59 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
