11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kalonji Benefits: कलौंजी का सेवन से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

Kalonji Benefits: कलौंजी का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। कलौंजी कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। याददाश्त तेज करने के लिए कलौंजी का सेवन करना फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Kalonji Benefits: कलौंजी का सेवन से सेहत को मिलते है ये अद्भुत फायदे, कई समस्याओं को करता है दूर

Amazing health benefits of kalonji in hindi

Kalonji Benefits: कलौंजी का सेवन करने से सेहत को कई तरह के लाभ मिलते है। कलौंजी कई सारे पोषक तत्त्वों के गुणों से भरपूर होता है। कलौंजी के बीज में फाइबर, विटामिन बी, विटामिन बी 12, विटामिन सी, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, नियासिन और अमीनो एसिड जैसे पोषक तत्व के गुण पाए जाते है, जो स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद करते है। सुबह खाली पेट कलौंजी का सेवन बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी का सेवन से याददाश्त तेज होती है। साथ ही ये ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है। तो आइए जानते है कलौंजी का सेवन करने से सेहत को मिलने वाले फायदे के बारे में

कलौंजी के फायदे

1. याददाश्त तेज करने में फायदेमंद
याददाश्त तेज करने के लिए कलौंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी में मौजूद ओमेगा 3 दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है। रोजाना सुबह खाली पेट कलौंजी के 7 से 8 बीजों को थोड़े से शहद के साथ खाएं। खाने के आधे घंटे बाद तक कुछ न लें। ऐसा करने से याददाश्त तेज होती है।
यह भी पढ़े: इलायची का पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं होती है दूर, जानें इसके अन्य फायदे

2. ब्लड शुगर को कम करने में फायदेमंद
ब्लड शुगर को कम करने के लिए कलौंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी में ब्लड शुगर को कम करने वाले गुण मौजूद होते है, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते है। साथ ही खाली पेट कलौंजी के बीजों के सेवन से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता है।

3.सूजन को कम करने फायदेमंद
सूजन को कम करने के लिए कलौंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी में एंटी इंफ्लेमेंटरी के गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। रोज सुबह खाली पेट कलौंजी के तेल का सेवन करने से लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े: मानसिक तनाव को दूर करने के लिए इन फलों को करें अपनी डाइट में शामिल

4. कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायेदमंद
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए कलौंजी का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। कलौंजी में ओमेगा 3 और 6 मौजूद होते है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते है। साथ ही ये हार्ट को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।