12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आप भी जानिए पीनट बटर से होने वाले ढेरों फायदे के बारे में, वेट लॉस से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में होता है मददगार

पीनट बटर की बात करें तो मूंगफली द्वारा बनाया जाता है। यदि आप भी इसे अपने रोजाना कि डाइट में शामिल करते हैं तो इससे काफी मात्रा में सेहत को लाभ मिलता है जिसके बारे में आज हम आपको बताएंगें।

3 min read
Google source verification
आप भी जानिए पीनट बटर से होने वाले ढेरों फायदे के बारे में, वेट लॉस से लेकर पाचन तंत्र को मजबूत बना के रखने में होता है मददगार

amazing health benefits of peanut butter

नई दिल्ली। पीनट बटर ये स्वाद में जितना टेस्टी होता है उतना ही लाभदायक भी। पीनट बटर को मूंगफली के द्वारा तैयार किया जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, फैट, प्रोटीन आदि चीजें भरपूर मात्रा में पाई जाती हैं। इसके सेवन से शरीर को अनेकों लाभ मिलते हैं। ये आंखों की रोशनी को तेज रखने से लेकर पाचन तंत्र को भी मजबूत बना के रखता है। वहीं ये इतना स्वादिष्ट होता है कि बच्चों से लेकर के बड़े तक भी इसे बड़े चाव से खाते हैं। इसमें फैट की मात्रा की बात करें तो वो भी कम होती है। इसलिए आप अपने डाइट में पीनट बटर को शामिल कर सकते हैं। जिससे कि सेहत को बहुत लाभ मिले।
तो चलिए जानते हैं कि यदि पीनट बटर को आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो इससे कौन-कौन से लाभ शरीर को मिल सकते हैं।

आंखों की सेहत के लिए
आंखों में कोई न कोई समस्या होना आजकल एक आम बात है। क्योंकि वर्क फ्रॉम होम के होने से कंप्यूटर में काम दो गुना ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में कोई न कोई समस्या आंखों में बनी ही रहती है। यदि आप चाहते हैं कि आपकी आंखों की रोशनी मजबूत रहे तो ऐसे में पीनट बटर का सेवन जरूर करें। ये आपकी आंखों की रोशनी को तेज बना का रखने में मदद करेगा। साथ ही साथ आपकी इम्युनिटी भी स्ट्रांग हो जाएगी। इसलिए पीनट बटर को अपने रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करें।

ब्लड में शुगर का लेवल नहीं बढ़ता है
यदि सुबह ब्रेकफास्ट के दौरान आप पीनट बटर का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड शुगर काफी हद तक कंट्रोल रहता है। आपको बताते चले कि पीनट बटर के सेवन से ब्लड शुगर इसलिए कंट्रोल रहता है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है। मैग्नेशियम का सेवन सेहत के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। इसलिए पीनट बटर का सेवन आपको फायदा पंहुचा सकता है। ये शरीर में मैग्नेशियम की कमी को दूर करेगा साथ ही साथ ब्लड में शुगर का लेवल भी नहीं बढ़ेगा। इसलिए इसे अपने डाइट में जरूर शामिल करें।

इम्युनिटी रहेगी मजबूत
पीनट बटर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। पीनट बटर के रोजाना सेवन से पाचन तंत्र मजबूत बना हुआ रहता है। वहीं यदि आप डाइजेशन को ठीक रखना चाहते हैं तो पीनट बटर को अपने रोजाना कि डाइट में जरूर शामिल करें। ये पेट से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर रखने का काम करता है। यदि आप पीनट बटर का सेवन करेंगें तो इससे आपका पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहेगा। और जल्दी-जल्दी आपको भूख भी नहीं लगेगी। इसलिए रोजाना इसे जरूर इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें: इम्युनिटी को बनाना चाहते हैं मजबूत तो डाइट में इन चीजों के सेवन से बचें

खराब कोलेस्ट्रॉल को करता है कंट्रोल
पीनट बटर की बात करें तो ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है। इसलिए इसका सेवन डाइट में जरूर करना चाहिए। वहीं पीनट बटर से होने वाले और फायदों कि बात करें तो ये काफी हद तक खराब कोलेस्ट्रॉल को अपने नियंत्रण में रखने में सक्षम होता है। आप पीनट बटर को अनेकों तरीके से सेवन कर सकते हैं। जैसे कि ब्रेड के साथ, पराठा या रोटी के साथ या अपने पसंदीदा चीजों के साथ। किसी भी रूप में इसका सेवन सेवन शरीर को लाभ पहुंचाने का काम कर सकता है।

यह भी पढ़ें: बॉडी के इन पार्ट्स में यदि ये लक्षण तो समझिये बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल