12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Sabudana For Baby: बच्चों का वजन बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है साबूदाना, जानें कमाल के फायदे

Sabudana For Baby: बच्चों की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में बच्चों की खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। बच्चों के लिए साबूदाना का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद होता है। साबूदाना बच्चों के हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।

2 min read
Google source verification
Sabudana For Baby: बच्चों का वजन बढ़ाने से लेकर हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है साबूदाना, जानें कमाल के फायदे

Amazing health benefits of sabudana for baby

Sabudana For Baby: बढ़ते हुए बच्चों का सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता है। छह महीने के होने पर बच्चे को बेबी फूड दिया जा सकता है। क्योंकि बच्चों को मां के दूध के अलावा कुछ पोषक तत्वों की भी जरूरत होती है। ऐसे में साबूदाना बच्चों की सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साबूदाना बच्चों की पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही साबूदाना स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। साबूदाना बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साबूदाने का सेवन करने से बच्चों का ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। तो आइए जानते हैं बच्चों की सेहत के लिए साबूदाना किस प्रकार फायदेमंद होता है

बच्चों के लिए सुबदाना के फायदे

1. हड्डियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए साबूदाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साबूदाना में कैल्शियम पाया जाता है, जो बच्चों की हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये हड्डियों का विकास भी करता है। इसलिए बच्चों को साबूदाना जरूर खिलाएं।
यह भी पढ़े: सेब का जूस अस्थमा और हार्ट के बीमारियों के लिए है रामबाण इलाज, जानें इसके अन्य फायदे

2. पाचन को बेहतर बनाने में फायदेमंद
बच्चों के पाचन को बेहतर बनाने के लिए साबूदाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साबूदाना बच्चों को आसानी से पच जाता है। साथ ही ये बच्चों के पेट फूलने, गैस और कब्ज समस्या को दूर करने में मदद करता है। इसलिए बच्चों को साबूदाना जरूर खिलाएं।

3. वजन बढ़ाने में फायदेमंद
बच्चों का वजन बढ़ाने के लिए साबूदाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि साबूदाना स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है, जो बच्चों का वजन बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए बच्चों को साबूदाना जरूर खिलाएं।
यह भी पढ़े: शरीर में पोटैशियम की कमी से बढ़ जाता है दिल और हड्डी से संबंधित बीमारियों का खतरा, आज ही करें इन चीजों को डाइट में शामिल

4. ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने में फायदेमंद
बच्चों के ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रखने के लिए साबूदाना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। साबूदाना में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो कार्डियोवस्कुलर सिस्टम के कामकाज में मदद करता है। अगर बच्चा रोजाना साबूदाना खाता है तो ब्लड फ्लो और ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।