7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Saffron Benefits: जानिए केसर के है ये 5 कमाल के फायदे, त्वचा निखारने के साथ इम्यूनिटी को करता है मजबूत

Saffron Benefits:केसर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि केसर में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। ये आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होता है। महिलाओं के लिए केसर का सेवन करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है।  

2 min read
Google source verification
Saffron Benefits: जानिए केसर के है ये 5 कमाल के फायदे, त्वचा निखारने के साथ इम्यूनिटी को करता है मजबूत

Amazing health benefits of saffron for glows skin and boost immunity

Saffron Benefits: केसर अपने कई प्रकार के औषधीय गुणों से जाना जाता है। केसर में मौजूद औषधीय गुणों की बात करें तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, के साथ ही कुछ पोषक तत्वों जैसे फाइबर, विटामिन ए, सी, प्रोटीन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज, आदि पाए जाते हैं। जो हमारे शरीर को पूर्ण रुप से स्वस्थ रखने में सहायक होती है। केसर कई सारी बीमारियों से बचाव करता है। साथ ही, चेहरे पर चमक आती है। बालों भी हेल्दी होते हैं। अनिद्रा की समस्या दूर होता। तो आइए जानते है केसर आपके स्वास्थ्य के लिए किस प्रकार फायदेमंद होता है

केसर सेवन करने के फायदे

1. अनिद्रा की समस्या दूर करें
अधिक तनाव और थकान के कारण अधिकतर लोगों को नींद न आने की समस्या का सामना करना पड़ता है। केसर में मौजूद क्रोसीन नींद को बढ़ाने में मदद करता है। जिससे अनिद्रा की समस्या दूर होती है। ऐसे में केसर का दूध पीना लाभदायक होता है।
यह भी पढ़े: जानिए लौंग के पानी पीने के फायदे जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है

2. कमजोरी दूर करता
यदि आप केसर का सेवन करते है तो इससे शारीरिक कमजोरी को दूर किया जा सकता है। क्योंकि इसमें शक्तिवर्धक गुण पाए जाते हैं। यह शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने में फायदेमंद होता है। इसके अलावा अगर आपको बार-बार चक्कर आने की परेशानी है, तो दूध में केसर को मिलाकर पी सकते हैँ। इससे काफी लाभ मिलेगा।

3. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
केसर त्वचा व बालों के लिए भी है बेहद फायदेमंद। केसर वाला फेस पैक लगाने से त्वचा ग्लो करने लगती है। केसर हमारी त्वचा को टैनिंग व मुंहासो से लड़ने में मदद करती है। इसके इस्तेमाल से त्वचा मुलायम और चमकदार होती है।

4. इम्यूनिटी मजबूत करता
केसर में मौजूद कैरोटीनॉयड इम्यून सिस्टम में सुधार करता है। केसर के उपयोग से सफेद रक्त कोशिका की गिनती बढ़ जाती है और अन्य रक्त कोशिकाओं का भी स्तर प्रभावित नहीं होता। इसका मतलब है कि यह इम्यूनिटी बढ़ाता है। जिससे शरीर छोटी मोटी बीमारियों से लड़ने के साथ साथ बड़ी बीमारियों से लड़ने के लिए भी तैयार होता है।
यह भी पढ़े: जायफल है औषधीय गुणों का भंडार, जो आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है

5. तनाव दूर करता
केसर में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो नींद की समस्या को दूर कर स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप भी स्ट्रेस और डिप्रेशन की समस्या से बचना चाहते हैं, तो केसर दूध आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।