आंवले (Amla) में विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। ये सभी तत्व हमारे शरीर की नसों को रिलैक्स करते हैं, खून के बहाव को बेहतर बनाते हैं और हृदय को मजबूत करते हैं। इसके अलावा आंवले में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर से जहरीले पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं और ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकते हैं।