Blood Pressure Diet Plan: अगर आपका ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) अक्सर हाई रहता है तो अब आपको दवाइयों के साथ-साथ अपनी डाइट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सही खानपान से बीपी को नेचुरल तरीके से कंट्रोल किया जा सकता है। हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन एक ऐसी स्थिति है जो धीरे-धीरे हार्ट, किडनी और ब्रेन पर असर डाल सकती है।