स्वास्थ्य

Anti Cancer Foods : कैंसर से बचा सकते हैं ये 5 देसी सुपरफूड्स

Anti-Cancer Foods : कभी कैंसर को अमीरों की बीमारी समझा जाता था, अब हर गली में इसकी खबर सुनने को मिलती है। हर साल भारत में करीब 15 लाख नए मामले सामने आते हैं। इससे बचना है तो अपनी थाली में आज से ही ये 5 एंटी-कैंसर फूड्स शामिल कर लो। सेहत बची रहेगी, खर्चा भी नहीं बढ़ेगा।

3 min read
Jun 25, 2025
Anti Cancer Foods (फोटो सोर्स : Freepik)

Anti Cancer Foods : कभी कैंसर को बस पैसे वालों की कोई अजीब-सी बीमारी समझा जाता था। अब देखो हर गली-मोहल्ले में सुनने को मिलता है किसी को कैंसर हो गया। भारत में हर साल 15 लाख के आसपास कैंसर के नए मामले निकल आते हैं। अगर सच में इससे बचना है आज से ही अपनी थाली में ये 5 एंटी-कैंसर फूड्स (Anti Cancer Foods) शुरू कर दो।

कैंसर से बचाव में आपकी थाली का बड़ा हाथ है। मतलब रोज आप क्या-काया खाते हैं उससे ये बीमारी दूर भी रह सकती है या चुपके से पास भी आ सकती है। कोई जादुई खाना ऐसा नहीं है जो कैंसर (Anti Cancer Foods) को पूरी तरह भगा दे लेकिन आपकी डाइट से खतरा घट भी सकता है और बढ़ भी सकता है। American Institute for Cancer Research के अनुसार नीचे दिए गए फूड्स कैंसर से बचाव कर सकते हैं।

अखरोट

अखरोट एक ऐसा सुपरफूड है जो ना सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और पॉलीफेनोल जैसे शक्तिशाली पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों तत्व कैंसर (Anti Cancer Foods) सेल्स के बढ़ने की रफ्तार को धीमा करने में मदद करते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आप रोजाना सुबह और शाम दो-दो अखरोट खाएं तो न सिर्फ आपका दिमाग तेज रहेगा बल्कि शरीर भी फिट बना रहेगा। साथ ही कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। यानी छोटी सी आदत लेकिन बड़ा असर बस रोजाना अखरोट खाना शुरू कर दीजिए।

ये 3 देसी ड्रिंक्स बचा सकते हैं कैंसर से

तुलसी की चाय

भारत में दिन की शुरुआत चाय के बिना अधूरी सी लगती है। सुबह उठते ही गरमागरम चाय की चुस्की लेना जैसे हमारी रोजमर्रा की आदत बन चुकी है। अगर आप भी चाय के शौकीन हैं, तो उसमें तुलसी के कुछ पत्ते जरूर डालें।

तुलसी सिर्फ एक साधारण पौधा नहीं बल्कि एक बेहतरीन औषधि है। इसमें यूजेनॉल जैसे कई फायदेमंद यौगिक पाए जाते हैं जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यही नहीं तुलसी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी लड़ने में मदद करती है। इसके तत्व कैंसर सेल्स के बढ़ने की रफ्तार को धीमा कर देते हैं।

तो अगली बार जब आप सुबह की पहली चाय बनाएं, उसमें दो-तीन तुलसी पत्ते जरूर डालें सेहत का स्वाद दोगुना हो जाएगा।

अदरक

अदरक एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो हर रसोई में आसानी से मिल जाता है और हर मौसम में फायदेमंद होता है। चाहे सुबह की चाय हो या सब्ज़ी का तड़का अदरक का स्वाद और खुशबू हर चीज में जान डाल देती है।

लेकिन अदरक सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, सेहत के लिए भी किसी रामबाण से कम नहीं है। इसमें मौजूद जिंजरोल जैसे प्राकृतिक यौगिक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं और हानिकारक कोशिकाओं से लड़ते हैं। खास बात ये है कि ये तत्व कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में भी असरदार माने जाते हैं।

तो अगली बार जब आप चाय बनाएं या सब्ज़ी तैयार करें तो अदरक डालना न भूलें ये छोटा सा टुकड़ा आपकी सेहत के लिए बड़ा काम कर सकता है।

हल्दी

हल्दी तो हमारी किचन की सुपरस्टार है। मतलब ऐसा कौन सा घर होगा जहान ये पीला चमत्कारी मसाला न मिले? ये बस खाने का रंग-रूप और स्वाद ही नहीं सुधारती सेहत का ठीक भी रखती है। इसमें जो करक्यूमिन नाम की चीज है वही असली ताकत है। गजब के एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट वाले गुण, बड़े-बड़े डॉक्टर भी इसके सेवन की सलाह देते हैं। सुनने में आया है कि ये कैंसर जैसी टफ बीमारियों का खतरा भी कम कर सकता है।

अब अगर रोज चाय में या दाल-सब्ज़ी में एक चुटकी हल्दी डाल लो तो क्या ही कहने। इतनी छोटी-सी आदत लेकिन बॉडी को अंदर से स्ट्रांग बना देती है। देसी है आसान है असरदार भी है।

बादाम

बादाम असली सुपरफूड है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है और हेल्दी फैट्स भी कम नहीं हैं जो हमारी बॉडी की सेल्स को टूटने-फूटने से बचाते हैं। सुबह-सुबह 4-5 बादाम चबाना कैंसर का खतरा भी कम कर सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं, जिनका बीपी हाई रहता है या दिल की दिक्कतें हैं, उनके लिए भी बादाम किसी वरदान से कम नहीं।

डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

Also Read
View All

अगली खबर