अक्सर थोड़ी सी भी परेशानी होने पर लोग जोड़ प्रत्यारोपण का सहारा लेने लगते हैं, जो भविष्य में समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में प्रत्यारोपण के दौरान, इससे पहले और बाद में किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए, गौर करें। विशेषज्ञ रोगी से बात करने और मेडिकल हिस्ट्री जानने के बाद ही प्रत्यारोपण का फैसला लेते हैं। यदि रोगी पार्किंसन, किसी इंफेक्शन और मांसपेशियों से जुड़े रोग से पीडि़त है, तो किसी भी तरह का जोड़ प्रत्यारोपण कराने से बचें।