12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्वचा को दोपहर की धूप से बचाएं, सुबह के वक्त विटामिन डी मिलता

सवाल- गर्मी के दिनों में शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। इसे दबाने से पानी निकलता है। इलाज बताइए?

less than 1 minute read
Google source verification
त्वचा को दोपहर की धूप से बचाएं, सुबह के वक्त विटामिन डी मिलता

त्वचा को दोपहर की धूप से बचाएं, सुबह के वक्त विटामिन डी मिलता

सवाल- गर्मी के दिनों में शरीर पर छोटे-छोटे दाने निकल आते हैं। इसे दबाने से पानी निकलता है। इलाज बताइए? कई पाठक
जवाब-घमौरियां तीन तरह की होती हैं। एक में पस, दूसरे में पानी आता और तीसरा लाल दाने वाला होता है जिसमें केवल खुजली होती है। इनसे बचाव के लिए सुबह-शाम नहाएं। हाइजीन का ध्यान रखें। सूती और ढीले कपड़े पहनें ताकि शरीर तक हवा आ-जा सके। पानी व तरल चीजें खूब लें। पसीना होने पर तुरंत कपड़े बदल दें। इन दानों पर नियमित कैलामिन लोशन लगाएं। यदि आराम नहीं मिलता है तो डॉक्टर को दिखाएं।
सवाल-सनस्क्रीन लगाने से सूर्य की किरणें त्वचा के संपर्क में नहीं आ पातीं। इसलिए विटामिन डी की कमी हो जाती है? कई पाठक
जवाब -अधिकतर लोग सनस्क्रीन केवल चेहरे पर ही लगाते हैं और वो भी दोपहर के बाद। जबकि सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच केवल 15-20 मिनट सूर्य की किरणें यदि रोज शरीर पर पड़े तो विटामिन डी की पूर्ति हो जाएगी। दोपहर के बाद की धूप से विटामिन डी कम बनता है और यही धूप त्वचा को नुकसान पहुंचाती है। इसलिए सनस्क्रीन लगाने से कोई नुकसान नहीं है। यह सूर्य की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाती है। सूर्य की किरणों से त्वचा का कालापन व कई बीमारियां भी होती हैं।
डॉ. सविता अग्रवाल और डॉ. अंशुल माहेश्वरी, त्वचा रोग विशेषज्ञ