
Avoid these foods in summer for good health
Health Tips: गर्मियों के मौसम में सेहत का खासतौर पर ध्यान रखने की जरुरत होती है। क्योंकि गर्मियों के मौसम की वजह से अक्सर गैस, डिहाइड्रेशन, पेट खराब होना और पैर-हाथ में जलन की ये समस्याएं होती रहती है। इन समस्याओं से बचें रहने के लिए आप गर्मियों में नुकसान पहुंचने वाले गर्म चीजों का सेवन करने से बचें। जितना हो सके उतना तेल मसालों वाले चीजों का सेवन करने से बचें। ज्यादा गर्म चीजों के सेवन करने से स्किन की समस्या भी उत्पन्न होने लगती है। तो आइए जानते हैं कि गर्मियों में किन चीजों को नहीं खाना चाहिए
गर्मियों में न खाएं ये गर्म चीज
1. गरम मसाला का सेवन करने से बचें
गर्मियों में जितना हो सके उतना गर्म मसाला का सेवन करने से बचें। क्योंकि गर्मियों में इनका सेवन करना पेट की समस्याओं के बढ़ने का कारण बन सकता है। साथ ही ये शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है और पित्त की समस्या को भी बढ़ा सकता है। गर्म मसाला खाने के वजह से आपको गैस की समस्या भी हो सकती है।
नॉनवेज का सेवन करने से बचें
गर्मी के मौसम में मछली, चिकन, मांस, समुद्री भोजन और अत्यधिक ग्रेवी वाले व्यंजन खाने से बचना चाहिए। खास करके गर्मियों में मछली खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि मछली की तासीर गर्म होती है इसके सेवन करने पेट में समस्या हो सकती है। वास्तव में इससे व्यक्ति को और अधिक पसीना आता है और पाचन की समस्याएं भी हो जाती हैं। इसके सेवन से डायरिया भी हो सकता है।
3. आम खाने से बचें
लोग आम खाना बहुत ही पसंद करते हैं। आम गर्मी के मौसम में 1 या 2 आम खाने से कुछ नहीं होता मगर इससे ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। क्योंकि आम का तासीर गर्म होता है। इसके सेवन करने पिंपल्स हो जाते हैं और डायरिया भी हो सकता है।
4. चाय और कॉफी से बचें
गर्मियों के मौसम में जितना हो सके उतना चाय और कॉफी के सेवन करने से बचें। क्योंकि चाय और कॉफी में अधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है, जो कि गर्मियों के मौसम में काफी नुकसान करता है। यदि आप गर्मियों में ज्यादा चाय और कॉफी पीते हैं, तो इससे आपको पेट खराब, उल्टी और डायरिया आदि समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आपको स्कीन संबंधित समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है।
5. मसालेदार चीजों का सेवन करने से बचें
गर्मी के मौसम में अत्यधिक मसालों के सेवन से बचना चाहिए। मसाले जैसे, मिर्च, अदरक, काली मिर्च, जीरा और दालचीनी आदि शरीर में गर्माहट पैदा करती हैं। वे शरीर में गर्मी का संचार करते हैं और चयापचय की दर अर्थात मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ावा देते हैं। जो आपके सेहत को नुकसान पहुंचा सकते है। जितना हो सके इनसे दूरी बनाकर रखें।
डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
Updated on:
26 Apr 2022 03:35 pm
Published on:
26 Apr 2022 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
