12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंखों के लिए फायदेमंद होता है गाजर, पालकव आंवले का जूस

सवाल-हड्डियां कमजोर हो गई हैं। ऐसा क्यों हो रहा है। इसके लिए आयुर्वेद में कोई इलाज है तो बताइए? अनेक बुजुर्ग पाठक

less than 1 minute read
Google source verification
आंखों के लिए फायदेमंद होता है गाजर, पालकव आंवले का जूस

आंखों के लिए फायदेमंद होता है गाजर, पालकव आंवले का जूस

जवाब-सहजन की पत्तियों में दूध से 14 गुना अधिक कैल्शियम होता है। इसका काढ़ा सुबह खाली पेट एक माह तक पीने से लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दूध-पनीर, हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। रोज सुबह बला अश्वगंधा तेल से मालिश कर थोड़ी देर धूप में बैठें। इससे शरीर को विटामिन डी अधिक मिलेगा। मालिश के बाद धूप में बैठें। तली-भुनी चीजें न खाएं। अश्वगंधा, सतावरी, सफेद मूसली, सालम मिश्री और सालम पंजा को बराबर लेकर चूर्ण बना लें और इसके आधे जितना मिश्री मिलाकर सुबह-शाम लें।

सवाल- मेरी उम्र 55 वर्ष है। आंखों की रोशनी कम हो रही है। आयुर्वेद में इसके लिए कोई उपाय है तो बताइए? एक महिला पाठक
जवाब-50-50 ग्राम सफेद मिर्च व कालीमिर्च को चूर्ण बना लें। फिर इसमें 50 ग्राम मिश्री और 50 ग्राम महात्रिफला घृत मिला लें। इनको सुबह-शाम लें। आंखों के फायदेमंद होता है। साथ ही गाजर के मौसम में गाजर, आंवला, पालक तीनों का जूस भी आखों के लिए लाभदायक होता है। पंचकर्म थैरेपी में नेत्र तर्पण होता है। इसको तीन सप्ताह तक करवाएं। आंखों का व्यायाम करें। इसमें आंखों के चारों और अंगुली को घुमाएं। आइ ड्रॉप्स भी डाल सकते हैं।
डॉ. सीताराम गुप्ता एवं डॉ. के.वी. नरसिम्हा राजू, आयुर्वेद विशेषज्ञ