
Ayurveda Treatments: आयुर्वेद में सभी बीमारियों को लेकर समाधान सुझाए गए हैं। पेट से संबंधित सभी बीमारियों के लिए बेहद ही आसान और घरेलु नुस्खे आज हम आपको बताने जा रहे हैं। सूखा धनिया सिर्फ मसाला नहीं बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। जानते हैं इसके फायदों के बारे में-
पीलिया: सूखा धनिया, मिश्री, आंवला, गोखरू व पुनर्नवा जड़ को बराबर मात्रा में पीस लें। 1-2 चम्मच चूर्ण सुबह-शाम पानी के साथ लेने से लिवर की सूजन, पीलिया और पेशाब कम आने जैसी दिक्कतों में आराम मिलता है।
पेट में जलन: पिसा धनिया, जीरा, बेलगिरी व नागरमोथा को समान मात्रा में मिलाकर पीस लें। खाने के बाद इसे 1 चम्मच पानी से लें।
मुंह के छाले: 1 चम्मच पिसा धनिया, 250 मिलिलीटर पानी में मसलकर छान लें। इससे दिन में 2-3 बार कुल्ला करें।
उल्टी : 1 चम्मच धनिया, 2 चम्मच मिश्री व एक इलाइची को पीसकर खाने से लाभ होगा।
पेट में कीड़े : एक से डेढ़ चम्मच धनिया पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ 15 दिनों तक लें। बच्चों को 1/4 चम्मच दें।
परहेज: गठिया, कफ व लो ब्लड प्रेशर में परहेज करें क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
Published on:
28 Jun 2021 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
