13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Black Grapes Benefits: डायबिटीज कंट्रोल से लेकर त्वचा को बनाता है सॉफ्ट जानिए काले अंगूर के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

Black Grapes Benefits: काले अंगूर का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फ़ायदेमन्द होता है, इसको यदि रोजाना के डाइट में शामिल करते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, त्वचा से जुड़ी प्रोब्लेम्स जैसे अन्य समस्याएं दूर होती जाती हैं।

3 min read
Google source verification
 डायबिटीज कंट्रोल से लेकर त्वचा को बनाता है सॉफ्ट जानिए काले अंगूर के रोजाना सेवन से होने वाले इन फायदों के बारे में

Black Grapes Benefits

Black Grapes Benefits: काले अंगूर का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक माना जाता है, ये एंटी ऑक्सीडेंट्स, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए के जैसे अन्य कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं काले अंगूर के रोजाना सेवन से डायबिटीज को भी कंट्रोल में किया जा सकता है, वहीं ये हाई ब्लड प्रेशर से लेकर अन्य समस्यायों को दूर करने में मदद करते हैं। जानिए काले अंगूर के रोजाना सेवन से होने वाले इन अद्भुत फायदों के बारे में।

1.पाचन तंत्र को बनाते हैं मजबूत
पाचन तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं और इससे जुड़ी समस्याओं को दूर करना चाहते हैं तो काले अंगूर का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। ये गुड बक्टेरिया का अच्छा सोर्स होता है जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्यायों को दूर रखने में मदद करता है। काले अंगूर के रोजाना सेवन से मेटबॉयोलिज्म मजबूत होता जाता है। इसलिए पाचन तंत्र को मजबूत बनाना चाहते हैं तो काले अंगूर को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2.डायबिटीज को करता है नियंत्रित
डायबिटीज की बीमारी से ग्रसित रहते हैं तो काले अंगूर का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, क्योंकि काले अंगूर में फाइबर की मात्रा भरपूर होती है, वहीं ये फैट कम करने में भी मदद करते हैं। डायबिटीज के पेशेंट्स यदि इनका रोजाना सेवन करते हैं तो माना जाता है कि ये वेट को कम करने में भी मददगार साबित हो सकते हैं। लेकिन इस बात को भी खासतौर में याद रखने कि जरूरत होती है कि काले अंगूर को ज्यादा मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि ये ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा भी सकता है।

3.ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में करता है मदद
काले अंगूर का यदि रोजाना सेवन करते हैं तो ये ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है। इसमें पोटैशियम, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा भरपूर होती है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। वहीं ब्लैक ग्रेपस में केरसेटिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, वहीं इसका सेवन दिल की सेहत के भी अच्छा होता है।

4. त्वचा को बनाता है ग्लोइंग
त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं और स्किन से जुड़ी कई समस्यायों को दूर करने कि सोंच रहे हैं जैसे कि पिम्पल्स, रैसज, डार्क स्पॉट्स आदि, तो काले अंगूर का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, क्योंकि इसमें विटामिन ई, विटामिन ए और भी कई तरह के विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो ये त्वचा को चमकदार भी बनाते हैं, इसलिए काले अंगूर का सेवन आप रोजाना कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: जानिए आलू खाने के इन 5 हैरान कर देने वाले नुकसानों के बारे में

5.बैड कोलेस्टेरोल की मात्रा को करता है कम
शरीर में यदि बैड कोलेस्टेरोल की मात्रा बढ़ जाती है तो व्यक्ति को अनेकों समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इसके बढ़ने से हार्ट अटैक के जैसी कई सारी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं काले अंगूर पोटैशियम, फाइबर, मिनरल के जैसे कई सारे तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए यदि आप स्वस्थ शरीर में कोलेस्ट्रोल की मात्रा को नियंत्रित करना चाहते हैं तो काले अंगूर को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।


यह भी पढ़ें: वजन के बढ़ने से रहते हैं परेशान तो डाइट में शामिल करें इन 5 दालों को, वेट लॉस होने के साथ रहेंगे स्वस्थ भी

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।