11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Grapeseed Oil Benefits: अंगूर ही नहीं इसके बीज के तेल के भी हैं कई फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Grapeseed Oil Benefits: अंगूर का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। लेकिन अंगूर ही नहीं इसके बीज से बने तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। अंगूर के बीज का तेल सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद होता है।

2 min read
Google source verification
Grapeseed Oil Benefits: अंगूर ही नहीं इसके बीज के तेल के भी हैं कई फायदे, सेहत और स्किन के लिए होता है फायदेमंद

Benefits of grapeseed oil for health and skin

Grapeseed Oil Benefits: अंगूर का सेवन करने से सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अंगूर की तरह ही इसके बीज से भी सेहत को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। जी हां, अंगूर के बीज से बने तेल का इस्तेमाल करने से सेहत और स्किन दोनों को काफी लाभ मिलता है। अंगूर के तेल के बीज में विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा 3 फैटी एसिड, एंटी कैंसर, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों के गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करने से सूजन से राहत मिलती है। साथ ही ये बालों को भी मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करने से मिलने वाले फायदे के बारे में

अंगूर के बीज के तेल के फायदे

1. स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में फायदेमंद
स्किन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अंगूर के बीज के तेल में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसका इस्तेमाल करने से स्किन मॉइस्चराइज होती है।
यह भी पढ़े: जानिए आपकी सेहत के लिए कौन है सबसे ज्यादा फायदेमंद, आम या पपीता

सूजन को दूर करने में फायदेमंद
सूजन को दूर करने के लिए अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर के बीज के तेल में एंटी इन्फ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को दूर करने में मदद करता हैं।

बालों को मजबूत बनाने में फायदेमंद
बालों को मजबूत बनाने के लिए अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि अंगूर के बीज के तेल में विटामिन ई के गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही ये बालों की ग्रोथ के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसलिए बालों में अंगूर के बीज का तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं।
यह भी पढ़े: सुबह खाली पेट हल्दी वाला पानी पीने के हैं कमाल के फायदे, कई बीमारियों के लिए है रामबाण


कैंसर के खतरे को कम करने में फायदेमंद
कैंसर के खतरे को कम करने के लिए अंगूर के बीज के तेल का इस्तेमाल करना बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर के बीज के तेल में एंटी कैंसर के गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल्स को पनपने से रोकने में मदद करते हैं।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ अथवा चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 'पत्रिका' इसके लिए उत्तरदायी नहीं है।