scriptBenefits Of Pomegranate: रोजाना खाएं अनार, होंगे ढेरों फायदे | Benefits Of Pomegranate in Hindi: Eat daily for amazing results | Patrika News

Benefits Of Pomegranate: रोजाना खाएं अनार, होंगे ढेरों फायदे

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2021 08:47:11 pm

Submitted by:

Neelam Chouhan

Benefits Of Pomegranate: अनार कितना फायदेमंद होता है ये बात हम सब जानते हैं। पर क्या आपको यह बात पता है कि रोजाना एक अनार खाने से दिल की बीमारी का खतरा बेहद कम हो जाता है।

Benefits Of Pomegranate

Benefits Of Pomegranate

नई दिल्ली। अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना एक अनार खाने से खून बढ़ता है। यह दिल-दिमाग की सेहत को दुरुस्त करता है। अमरीकी संस्थान द्वारा की गई रिसर्च में इस बात का पता चला है कि यदि प्रतिदिन आप एक अनार का सेवन करेंगे, तो उससे दिल की बीमारी का खतरा बहुत कम हो जाता है। अनार का जूस, अनार के दाने किसी प्रकार भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। यह खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कई गुना ज्यादा यह हमारे शरीर को फायदा ( Benefits Of Pomegranate ) पहुंचाता है। अनार में विटामिन ए, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन डी, पोटैशियम पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें रफेज़ भी होता है, जो पेट में होने वाली समस्याओं को दूर कर देता है।
जानते हैं अनार से होने वाले फायदों के बारे मेंः

यह भी पढ़ें: पेट की बीमारी को कैसे अनार की पत्तियों से करें दूर

दिल की बीमारी का खतरा करता है कम
अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह दिल की बीमारी का खतरा कम कर देता है। यदि आप रोजाना अनार का जूस पीते हैं तो दिल से जुड़ी हुई कोई भी बीमारी आपको छू भी नहीं पाएगी। ब्लड सर्कुलेशन को इम्प्रूव करता है। साथ ही साथ आपको एनर्जी भी देता है।
यह भी पढ़ें: जानिए अनार के चौंका देने वाले फायदे

पेट के लिए होता है फायदेमंद

आपको किसी भी प्रकार के पेट की समस्या रहती है तो आप अनार का उपयोग कर सकते हैं। अनार आपके लूज़ मोशन को कंट्रोल में रखता है। अनार में बहुत सारे ऐसे भी तत्त्व पाए जाते हैं, जो पेट के लिए फायदेमंद होते हैं। अनार के साथ आप उनकी पत्तियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हे उबाल के छान कर सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है। आप इसके पत्ती को चाय के रूप में भी पी सकते हैं।
कॉलेस्ट्रोल करता है कम

यदि एक अनार आप रोज खाते हो तो ये शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनने देता है। आप देखेंगे की हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले सिर्फ कॉलेस्ट्रोल से ही जुड़े हुए होते हैं। कॉलेस्ट्रोल के बढ़ने से दिल के आस पास फैट जमा हो जाता है। जो धीरे-धीरे ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ा देता है। जिसके वजह से हार्ट को सही से खून नहीं पहुंच पाता है। और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसको रोकने के लिए आप प्रतिदिन एक अनार का सेवन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बढ़ती उम्र को करेगा कम, जानें अनार खाने के फायदे

स्ट्रेस नहीं होता

यदि आप किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तो आप बीमार हो जाएंगे। तो कोशिश करें कि अपने आहार में एक अनार जरूर शामिल करें। क्योंकि अनार खाने से आप फिट भी रहेंगे और यह आपके तनाव को बढ़ने नहीं देगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो