31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Health tips :ठंड में तिल को करें अपने डाइट में शामिल और पाए सेहत के फायदे

आपने भी दादी नानी से सुना ही होगा की तिल का सेवन करना ठंड में आपके हेल्थ के लिए कितना फायदेमंद होता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तिल के गुण और उसके फायदे के बारे में बताएंगे।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Divya Kashyap

•

Updated: 6 Nov 2021, 6:28 PM IST

Health tips :ठंड में तिल को करें अपने डाइट में शामिल और पाए सेहत के फायदे

benefits of sesame in winter

नई दिल्ली। सर्दियां आते ही घरों में गुड़ से बनी चीजें लोग बनाने लगते हैं। जिसमें गुड़ में तिल मिलाकर तिल के लड्डू, तिल की पट्टी तो कई लोग इस मौसम में तिलकुट भी बनाकर खूब खाते हैं। ये स्वाद में तो जबरदस्त होता है साथ ही साथ इससे सेहत को कई फायदे भी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि तिल की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से एक तो आपके शरीर को गर्म रखेगा साथ ही सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से भी आपका बचाव करेगा। इसका कारण तिल में पाया जाने वाला सेसमीन नाम का एंटी ऑक्सीडेंट का होना है। जानें ठंड के मौसम में तिल से बनी चीजें खाने से सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।

हड्डियां होंगी मजबूत
तिल की तासीर गर्म होने के कारण इसका सेवन ठंड के अलावा किसी और मौसम में करना संभव नहीं है। इसी वजह से आप ठंड के मौसम में तिल का सेवन जरूर करें। ये हड्डियों को मजबूत करेगा साथ ही जोड़ों के दर्द की समस्या को भी कम करेगा। तिल में जस्ता, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे कई खनिज पाए जाते हैं। ये सभी हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं।

कैंसर के खतरे को करता है कम
तिल में सेसमीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यही सेसमीन कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसके अलावा तिल लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर के होने की आशंका को भी कम करता है।

दिमाग करेगा तेज

सर्दियों में तिल का सेवन करने से दिमाग तेज होता है। एक शोध के अनुसार तिल में प्रोटीन, कैल्शियम, मिनरल्स, मैगनीशियम, आयरन और कॉपर के अलावा कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिनका सेवन करने से दिमाग तेज होता है। साथ ही बढ़ती उम्र का असर याददाश्त पर जल्दी नहीं पड़ता है।

ये भी पढ़े : -https://www.patrika.com/beauty-news/hair-care-tips-hairstyle-according-to-the-shape-of-face-7152744/

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल