Bharti Singh Health News: कॉमेडियन भारती सिंह बैंकॉक से आने के बाद कई दिनों से बुखार (Bharti Singh Fever) से परेशान हैं। हालत इस कदर खराब हो गई कि अस्पताल जाना पड़ा और जांच आदि भी किया गया। भारती अपने हेल्थ को लेकर रो भी पड़ी। अगर भारती सिंह की हेल्थ की बात करें तो पिछले कुछ सालों से ये लगातार बीमारियों की चपेट में रही हैं। आइए जानते हैं कि भारती सिंह किन-किन बीमारियों (Bharti Singh Disease) के गिरफ्त में आ चुकी हैं।
भारती सिंह बैंकॉक से आने के बाद लगातार आ रहे बुखार से परेशान थी। भारती लगातार बुखार आने के बाद वो अस्पताल गई, जहां पर उनका जांच आदि किया गया। भारती के जांच को लेकर अभी तक कंफर्म जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, भारती के शुभचिंतक उनके जल्दी स्वस्थ होने को लेकर दुआ कर रहे हैं।
भारती ने बैंकॉक से लौटकर एक वीडियो बनाकर ये बताया कि जब से बैंकॉक से लौटी हैं, सुस्त और अस्वस्थ महसूस कर रही हैं। ऐसे में उनके पति हर्ष ने ब्लड टेस्ट करवाने का फैसला लिया है। लेकिन, भारती इंजेक्शन लगने के ख्याल से ही डर कर रोने लगती हैं।
साल 2025: अभी भारती सिंह लगातार आ रहे बुखार से परेशान हैं। अभी इसको लेकर जांच हो रही है। बता दें, एक बार ऐसे ही दिक्कत होने पर डेंगू पॉजिटिव निकली थीं।
साल 2024: ये पिछले साल की बात है जब भारती सिंह बीमार थी। उन्होंने उस दौरान कहा था कि मैं कुछ भी खाने के बाद उल्टी कर देती हूं। साथ ही पेट में दर्द भी होता है। इसके बाद जांच में पता चला था कि भारती के गॉल ब्लेडर में स्टोन है जिसके कारण ऐसा हो रहा है।
साल 2018: भारती सिंह व हर्ष को 3-4 दिन से बुखार था इसके बाद वो अस्पताल गए। जहां पर दोनों डेंगू पॉजिटिव पाए गए थे। अगर इस तरह से वो देरी करते तो डेंगू के कारण स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, कई दिनों के इलाज के बाद दोनों ठीक हो पाए थे।
Updated on:
07 Jun 2025 10:17 pm
Published on:
06 Jun 2025 12:56 pm