डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अघानम घेब्रेयेसस ने कहा कि एमपॉक्स रोधी वैक्सीन की पहली प्री-क्वालिफिकेशन इस बीमारी के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम है। 9 सितंबर को भारत में एमपॉक्स का पहला संदिग्ध मरीज मिला। राज्य सरकारों ने इस बीमारी को लेकर जागरूकता अभियान चलाए हैं। Mpox से पीड़ित लोगों को सिरदर्द, बुखार, पीठ दर्द और शरीर पर लाल चकते होने की शिकायत होती है। डॉक्टरों ने कहा कि पांच दिन से अधिक बुखार रहने पर ब्लड टेस्ट करवाएं और मास्क लगाकर रहें।