
Bone Health Tips (photo- gemini ai)
Bone Health Tips: आज के समय में जोड़ों का दर्द और हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बुजुर्गों की समस्या नहीं रह गई है। अब 30-40 साल के लोग भी घुटनों के दर्द, कमर दर्द और शरीर में जकड़न की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी बड़ी वजह हमारी बदलती लाइफस्टाइल और पोषण की कमी है।
Dr. Simon Thomas बताते हैं कि भारत में लाखों लोग जोड़ों के दर्द से परेशान हैं। पहले ये समस्या उम्र बढ़ने पर होती थी, लेकिन अब युवा भी इसका शिकार हो रहे हैं।
ज्यादातर लोग सोचते हैं कि घर का खाना हमेशा हेल्दी होता है। लेकिन रोजाना चाय, रोटी और दाल पर आधारित डाइट में कई जरूरी पोषक तत्व कम हो सकते हैं। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम, विटामिन D, प्रोटीन और जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। जब ये लंबे समय तक कम मिलते हैं, तो धीरे-धीरे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ज्यादा चाय पीने से भी कैल्शियम के अवशोषण पर असर पड़ सकता है। वहीं धूप में कम समय बिताने से शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है, जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है।
आजकल लोग ज्यादा समय बैठकर काम करते हैं और शारीरिक गतिविधि कम हो गई है। वजन उठाने या वेट-बेयरिंग एक्सरसाइज न करने से हड्डियों को जरूरी स्ट्रेस नहीं मिलता, जिससे उनकी मजबूती कम होने लगती है। महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है, क्योंकि उनकी हड्डियों की घनत्व पहले से कम होती है और हार्मोनल बदलाव भी असर डालते हैं। Dr. Arvind Mehra, कहते हैं कि ज्यादातर लोग समझ ही नहीं पाते कि रोज की खाने-पीने की आदतें धीरे-धीरे हड्डियों को कमजोर कर सकती हैं। इसलिए 30 की उम्र से ही हड्डियों की देखभाल शुरू करना जरूरी है।
हड्डियों की कमजोरी अचानक नहीं होती, यह धीरे-धीरे सालों में बढ़ती है। अगर समय रहते डाइट और लाइफस्टाइल सुधार लिया जाए, तो जोड़ों के दर्द और ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसलिए अभी से सावधान रहें और अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखें। ताकि उम्र बढ़ने पर भी आप एक्टिव और स्वस्थ रह सकें।
Published on:
19 Feb 2026 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
