12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाली पेट रहने से भी घट सकता है बीपी, हर्निया में ज्यादा लें फाइबर डाइट

सवाल: मेरा ब्लड प्रेशर कम हो गया है। ऐसा क्यों होता है। इसे कैसे बढ़ाएं? मनीष सैनी, बांदीकुंई

less than 1 minute read
Google source verification
खाली पेट रहने से भी घट सकता है बीपी, हर्निया में ज्यादा लें फाइबर डाइट

खाली पेट रहने से भी घट सकता है बीपी, हर्निया में ज्यादा लें फाइबर डाइट

सवाल: मेरा ब्लड प्रेशर कम हो गया है। ऐसा क्यों होता है। इसे कैसे बढ़ाएं? मनीष सैनी, बांदीकुंई
जवाब: आयरन, मल्टी विटामिन और लवण खासकर सोडियम की कमी से ब्लड प्रेशर की कमी हो सकती है। इसके लिए नमक ज्यादा मात्रा में लें। इसमें अश्वगंधा काफी लाभकारी है। इसका चूर्ण, गोली या सत्व ले सकते हैं। जो लोग सुबह समय पर नाश्ता नहीं करते या देरी से खाना खाते हैं उनमें यह परेशानी हो सकती है। खाली पेट से बीपी घटता है। इसका ध्यान रखें। तुलसी-धनिया पत्ती का काढ़ा पीएं।
सवाल: क्या हर्निया का इलाज बिना सर्जरी के संभव है? जनार्दन शर्मा, इंदौर
जवाब: नहीं, लेकिन इसमें बचाव किया जा सकता है। इससे लाभ मिलेगा। नियमित संतुलित व रेशेदार आहार लें। पेट से जुड़े व्यायाम जैसे कपालभाति और प्राणायाम न करें। भारी सामान उठाने से बचें। इसके लिए बाजार में बेल्ट आता है। इसको दिन के समय जरूर लगाएं। परेशानी हो तो रात में न लगाएं। ज्यादा देर खड़े रहने से भी परेशानी बढ़ती है। इसका ध्यान रखें।

डॉ. पीयूष त्रिवेदी और डॉ. सीताराम गुप्ता, आयुर्वेद विशेषज्ञ