1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cardiac arrest causes and prevention: जानिए, कार्डियक अरेस्ट क्या है? इसके लक्षण और तुरंत बचाव के ये उपाय बचा सकते हैं जान

Cardiac Arrest Symptoms: अगर आपको लगता है कि हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट एक है तो जान ले दोनों में अंतर होता है। कार्डियक अरेस्ट के लक्षण भी पहले से मिलने लगते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ritu Singh

•

Updated: 19 Apr 2022, 11:10 AM IST

cardiac_arrest_symptoms-_causes_and_prevention_measures.jpg

Cardiac arrest symptoms, causes and prevention measures

दुनिया में कई घातक बीमारियों में कार्डियक अरेस्ट भी एक है। हार्ट अटैक सी नजर आने वाली ये बीमारी कुछ मामलों में इससे अलग होती है। अमूमन लोग हार्ट अटैक के बारे में ही जानते हैं, लेकिन कार्डियक अरेस्ट के बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं होता है।

कार्डियक अरेसट में अचानक से दिल धड़कना बंद कर देता है, जबकि हार्ट अटैक में जब दिल तक ब्लर्ड नहीं पहुंचता तब अटैक आता है। कार्डियक अरेसट से मौत की संभावना ज्यादा होती है, क्योंकि हार्ट एकदम से रुक जाता है। तो चलिए जानते हैं इस बीमारी के बारे में, लक्षण और बचाव के तरीकों के बारे में।

जानिए, क्या है कार्डियक अरेस्ट? What is Cardiac Arrest?

हार्ट अटैक से ज्यादा खतरनाक कार्डियक अरेस्ट होता है। कार्डियक अरेस्ट आने का कारण इलेक्ट्रिक इनबैलेंस होता है। इससे दिल धड़कना बंद कर देता है और मरीज को सांस नहीं आती। यदि क्विक इलाज न मिले तो इस समसया से मौत हो सकती है।

कार्डियक अरेस्ट के ये हैं लक्षण- Cardiac Arrest Symptoms

कार्डियक अरेस्ट आने पर क्या करें- What to do in case of cardiac arrest

मरीज को सीपीआर देना शुरू करें। ताकि हार्ट में हरकत हो या झटके साथ वह काम करने लगे।
मरीज को कांशियस में लाने के लिए कोई और प्रयास न करें। सिर्फ सीपीआर ही मदद कर सकता है।
होश में आते ही मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाएं।

सीपीआर देने का जानिए तरीका- Know how to give CPR
1. सीपीआर देने के लिए आपको सबसे पहले मरीज की छाती पर 30 बार दबाव डालना है। अपने दोनों हाथों को एक साथ बांधें और व्यक्ति की छाती के बीच में रखें।

2. इसके बाद छाती के केंद्र यानी बीच में जोर से तेज धक्का दें। धक्का ऐसा हो, जिससे छाती लगभग एक इंच अंदर की तरफ जाए। इसे आपको एक मिनट में 100 बार की दर से दबाना है। इस दौरान ध्यान रहे कि कंप्रेशन के बीच छाती को पूरी तरह से ऊपर उठने दें। आपको सीपीआर तब तक देते रहना है, जब तक आपके पास मेडिकल सहायता न पहुंच जाए।

कार्डियक अरेस्ट से दूर रहने के उपाय- ways to stay away from cardiac arrest

कार्डियक अरेसट की अगर आपके घर में हस्ट्री रही हो तो आपको और भी सावधान रहने की जरूरत होगी।

डिस्क्लेमर- आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए दिए गए हैं और इसे आजमाने से पहले किसी पेशेवर चिकित्सक सलाह जरूर लें। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने, एक्सरसाइज करने या डाइट में बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

बड़ी खबरें

View All

स्वास्थ्य

लाइफस्टाइल