
सीने में दर्द के अलग-अलग कारण जैसे हार्ट अटैक, गैस, एंजाइना और फेफड़ों की समस्या (photo- freepik)
Chest Pain Causes: ऑफिस में बैठे-बैठे अचानक सीने में दर्द उठा, सीढ़ियां चढ़ते समय सीना भारी लगने लगा या रात में सोते वक्त सीने में जलन महसूस हुई, ऐसी स्थिति आते ही ज्यादातर लोग घबरा जाते हैं और सबसे पहले हार्ट अटैक का ख्याल आता है। लेकिन क्या हर बार सीने का दर्द दिल से जुड़ा होता है? नहीं।
मेयो क्लिनिक, क्लीवलैंड क्लिनिक और अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (AHA) के अनुसार, सीने में दर्द की वजह सिर्फ हार्ट अटैक नहीं होती। कई बार गैस, मांसपेशियों में खिंचाव, तनाव या फेफड़ों से जुड़ी दिक्कत भी इसके पीछे हो सकती है। हालांकि यह तय करना कि दर्द की असली वजह क्या है, डॉक्टर की जांच के बिना संभव नहीं है।
अगर सीने में ऐसा लगे कि कोई भारी चीज रख दी गई है, दर्द धीरे-धीरे बाएं हाथ, कंधे, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैलने लगे, साथ ही ठंडा पसीना आए या सांस लेने में तकलीफ हो, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। Mayo Clinic के मुताबिक, ऐसे लक्षण हार्ट अटैक की ओर इशारा कर सकते हैं और तुरंत अस्पताल पहुंचना जरूरी होता है।
कई लोगों को तेज चलने, सीढ़ियां चढ़ने या तनाव के समय सीने में दबाव या जकड़न महसूस होती है, जो कुछ देर आराम करने पर कम हो जाती है। American Heart Association के अनुसार, इसे एंजाइना कहा जाता है। इसका मतलब है कि दिल तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच रहा है। यह हार्ट अटैक नहीं होता, लेकिन भविष्य में दिल की बीमारी का संकेत हो सकता है।
कई बार ज्यादा मसालेदार खाना खाने या देर रात भोजन करने के बाद सीने में जलन शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को ऐसा दर्द हार्ट अटैक जैसा लगता है। अगर दर्द के साथ खट्टी डकार, गले में जलन या मुंह में खट्टापन महसूस हो, तो इसकी वजह एसिडिटी भी हो सकती है।
अगर आपने हाल ही में भारी सामान उठाया है, जिम में ज्यादा एक्सरसाइज की है या अचानक कोई झटका लगा है, तो सीने की मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। ऐसे दर्द में अक्सर हाथ हिलाने, झुकने या दर्द वाली जगह दबाने पर तकलीफ बढ़ जाती है।
Cleveland Clinic के अनुसार, निमोनिया, फेफड़ों में संक्रमण या फेफड़ों में खून का थक्का बनने जैसी समस्याएं भी सीने में दर्द का कारण बन सकती हैं। अगर दर्द के साथ तेज बुखार, लगातार खांसी, सांस फूलना या खून वाली खांसी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।
कई बार ज्यादा चिंता या मानसिक तनाव के दौरान भी सीने में दर्द, घबराहट, दिल की धड़कन तेज होना और सांस लेने में परेशानी महसूस हो सकती है। समस्या यह है कि इसके लक्षण कई बार हार्ट अटैक जैसे लगते हैं। इसलिए खुद अंदाजा लगाने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना बेहतर रहता है।
सीने की हड्डियों और पसलियों को जोड़ने वाले हिस्से में सूजन आ जाए, तो भी दर्द हो सकता है। इस तरह के दर्द की पहचान यह है कि दर्द एक ही जगह रहता है और उस हिस्से को दबाने या शरीर घुमाने पर ज्यादा महसूस होता है।
सीने में दर्द के साथ अगर इनमें से कोई भी लक्षण दिखे, तो तुरंत अस्पताल जाएं-
ऐसी स्थिति में घर पर इलाज करने या दर्द अपने आप ठीक होने का इंतजार करना खतरनाक हो सकता है।
सबसे पहले घबराएं नहीं। अगर दर्द हल्का है लेकिन बार-बार हो रहा है, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं। वहीं अगर दर्द अचानक शुरू हुआ है और उसके साथ ऊपर बताए गए गंभीर लक्षण भी हैं, तो बिना समय गंवाए इमरजेंसी मेडिकल सहायता लें।
डिस्क्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प है। लेकिन पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
01 Jul 2026 02:44 pm
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
