Cinnamon Benefits in Diabetes : डायबिटीज के दौरान कई बार सुबह के समय जब आप नाश्ता नहीं करते हैं, तो रक्त शर्करा का स्तर काफी बढ़ जाता है। इसके लिए आपकी आहार और जीवनशैली को भी जिम्मेदार ठहराया जाता है। डायबिटीज में उच्च रक्त शर्करा को हाइपरग्लाइसेमिया कहा जाता है, जिसमें रक्त शर्करा तेजी से बढ़ने लगता है। यह तब होता है जब शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं कर पाता या इंसुलिन पर सही तरीके से प्रतिक्रिया नहीं कर पाता है।