12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए कौन-कौन सी चीजें आपको दे सकती हैं पिंपल, इन उपायों से होगा फायदा

यदि आप मुहांसों यानी पिम्पल से बहुत परेशान हो चुके हो और बार- बार ट्रीटमेंट के बाद भी ये वापस आ जाते हैं तो आपकी घरेलू जीवन से भी जुड़ी हुई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। आपको अपने लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करने की बहुत जरुरत है।

2 min read
Google source verification
Continue struggling with pimples these daily habits may be the reason

Continue struggling with pimples these daily habits may be the reason

नई दिल्ली। पिम्पल के होने से चेहरे की सारी रौनक कहीं दूर चली जाती है। ये हमारे चेहरे को खराब कर देता है। और कई बार तो इतना दर्द होता है कि हमें कुछ और नहीं सूझता। मुहांसों निकलने का कारण तो हमें पता ही है जैसे की बहुत अधिक मात्रा में ऑयली फ़ूड खाना,बाहर का खाना ज्यादा खाना, हार्मोन्स में बदलाव आना और डाइट को फॉलो ना करना। ये सारे रीज़न की वजह से चेहरे में मुहांसे आ सकते हैं। पर यदि ये सारे रुटीन आप फॉलो कर रहे हो इसके बाद भी ये समस्या दूर नहीं होती है तो आपको कुछ और बातें भी ध्यान में रखनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- कील मुहासों से क्यों ना हो परेशान

1. मोबाइल- क्या आपको ये पता है कि आपका मोबाइल फोन भी आपके पिम्पल निकलने का रीज़न हो सकता है। इसलिए फोन के स्क्रीन को समय-समय पर साफ करना, सेनिटाइज करना बहुत जरुरी होता है। क्योंकि फोन को हम बाहर लेकर घूमते हैं उसको कहीं भी उठाकर रख देते हैं इसलिए वे गन्दा हो जाता है। और उसपर बहुत सारे जर्म्स और वायरस भी आ जाते हैं। जिसके लिए उसको सैनिटाइज करना बहुत जरूरी होता है। फोन का फ्लिप कवर भी आपके लिए समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए समय-समय पर इसे धुलें, साफ़ करें या चेंज करते रहें। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं तो पिम्पल की समस्या खत्म नहीं होती है।

2. पिलो कवर- पिलो कवर भी पिम्पल निकलने का रीज़न हो सकता है क्योंकि यदि आपके चेहरे में बहुत पसीना आता हो, या आपकी स्किन ऑयली हो, या डॅंडरफ बहुत हो। तो पिलो का कवर इन्फेक्टेड हो सकता है। इसलिए हर एक-दो दिनों के भीतर इन्हे चेंज करते रहें। वरना ये आपके पिंपल्स को ऐसे ही बढ़ाते रहेंगे।

यह भी पढ़ें- मुहांसो के लिए एलोवेरा है फायदेमंद

3.तौलिया- क्या आपको पता है की तौलिया भी पिंपल्स निकलने का कारण हो सकता है। इस बात को ध्यान में रखें कि अपने तौलिया को किसी के भी साथ शेयर ना करें। साथ ही साथ इसे रोज धूप में सुखाएं। और हर 4-5 दिन में इसे गुनगुने पानी से धोते रहें।

4. क्रीम को चेहरे में लगाने का तरीका- यदि आप पसीने के ऊपर या कहीं बाहर हैं तो उसके ऊपर क्रीम को लगाएंगे तो ऐसे में पिम्पल्स हो सकते हैं। ध्यान रखें की चेहरे को धुलकर की क्रीम का इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- बार-बार छूने से क्यों निकलते हैं पिम्पल्स