12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में कोविड मरीज की केयर करें, तो इन 6 तरीकों से खुद बचें

हर रोज देश में करीब चार लाख कोरोना मरीज आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है। परिजन ही उनकी देखभाल कर रहे हैं।

1 minute read
Google source verification
घर में कोविड मरीज की केयर करें, तो इन 6 तरीकों से खुद बचें

घर में कोविड मरीज की केयर करें, तो इन 6 तरीकों से खुद बचें

हर रोज देश में करीब चार लाख कोरोना मरीज आ रहे हैं। इनमें से अधिकतर मरीजों का इलाज घर पर ही हो रहा है। परिजन ही उनकी देखभाल कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण दूसरों में फैलने की आशंका रहती है। जानते हैं कुछ उपाय जिनसे संक्रमण मरीज से अन्य व्यक्तियों में न फैले।
मरीज की छुई चीज...
मरीज जिन चीजों को छूता है, अगर उसे फेंकना है तो अलग डिब्बे में रखवाएं। उसे भी दस्ताने दें। यदि उस चीज को आप छूते हैं तो पहले सैनिटाइज करें। छूने के बाद हाथों को साबुन से भी धोएं। मरीज को कुछ देने या लेने से लिए दस्ताने का इस्तेमाल करें। इस दौरान दोनों मास्क जरूर लगा कर रखें।
बाथरूम शेयर करते हैं तो...
हो सके तो मरीज के लिए अलग बाथरूम रखें। अगर घर में एक ही बाथरूम है तो समय तय करें। पहले खुद इस्तेमाल करें और बाद में मरीज को जाने दें। एक घंटे का अंतर रखें।
मरीज का हर सामान अलग रखें
मरीज जिस कमरे में रहता है, उसकी सफाई दिन में 2-3 बार करें। मरीज के बर्तन, तौलिया, कपड़े, ब्रश आदि जरूरी सामान अलग रखें व धोएं। इन कार्यों को नहाने से पहले ही करें ताकि तुरंत बाद नहा लें।
खुद भी जांच करते रहें
अपना भी बुखार और ऑक्सीजन का स्तर जांचते रहें। कोई लक्षण हों या ऑक्सीजन का स्तर 94त्न से कम आता है तो डॉक्टर को बताएं।
मास्क लगाकर रहें
घर में कोरोना का मरीज है तो सभी सदस्य अंदर भी मास्क लगा कर रहें। हर 4-5 घंटे पर मास्क को धो दें। सभी रोज भाप भी लें।
कमरे खुले रखें
मरीज का कमरा हवादार होना चाहिए। दरवाजे-खिड़कियां खोलकर रखें। एसी लगा है तो भी न चलाएं। इससे वायरस देरी से निष्क्रिय होंगे। मरीज के सभी कपड़े धूप में ही सुखाएं। इससे वायरस जल्दी निष्क्रिय हो जाते हैं।