
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा है कि गाय के वैज्ञानिक महत्व को समझ कर उसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। उन्होंने गोवंश सरंक्षण के जरिए दीर्घकालीन समाज हित की सोच से युवाओं को जोडऩे पर बल दिया है।
प्रो. देवनानी ने शनिवार को हिंगोनिया गोशाला में अक्षय पात्र फाउण्डेशन की ओर से आयोजित गोवंश संरक्षण संबंधी एक विशेष कार्यक्रम में यह बात कही। हिंगोनिया गोशाला में गायों के लिए की गई व्यवस्थाओं और वैज्ञानिक संरचना पर बने बाड़ों की भी सराहना की। इस दौरान उन्होंने गायों को चारा और गुड़ खिलाते हुए गाय को जीवन का आधार बताया।
गाय के वैज्ञानिक महत्व को बताते हुए देवनानी ने कहा कि गाय एकमात्र ऐसा प्राणी है, जो ऑक्सीजन ग्रहण करता है और ऑक्सीजन ही छोड़ता है। कार्यक्रम के दौरान अक्षय पात्र फाउंडेशन के कर्मचारियों ने गोवंश संरक्षण के साथ ही गाय के वैज्ञानिक महत्व का भी विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।
Published on:
15 Jan 2017 08:17 am
बड़ी खबरें
View Allस्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
