30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

DO YOU KNOW : वॉक और दौड़ने में सबसे ज्यादा फायदेमंद क्या है?

क्या आप भी सोचते हैं कि जो भी चीजें दैनिक प्रयोग कर रहे हैं उनकी वजह क्या है और इसके और फायदे क्या हैं। इनका जवाब चाहते हैं तो पढ़ें ये स्टोरी। जानते हैं ऐसे ही 5 सवाल और उनके जवाब ताकि आप स्वस्थ रहें-
less than 1 minute read
Google source verification
DO YOU KNOW

सवाल : क्या प्लास्टिक कंटेनर में रखे फूड को माइक्रोवेव में गर्म करना सुरक्षित है?
हां, लेकिन, यह तभी सुरक्षित माना जाता है, जब प्लास्टिक कंटेनर पर माइक्रोवेव सेफ मार्क हो। इस तरह की मार्किंग वाले कंटेनर में फथलेट्स नहीं होते हैं। यह केमिकल्स का एक ग्रुप है जो प्लास्टिक को लचीला बनाता है।
सवाल : क्या टीवी देखने से आंखों की रोशनी कम होती है?
नहीं, कई अध्ययन साबित कर चुके हैं कि एलसीडी स्क्रीन या दूसरे डिवाइस को लगातार घूरने से आपकी आंखों की रोशनी कम नहीं होती है। लेकिन आंखों में थकान महसूस होने पर भी स्क्रीन पर देखते रहने से परेशानी हो सकती है।
सवाल : क्या चलना दौड़ने की तरह प्रभावी होता है?
हां, अगर आप हृदय को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो दौडऩे और चलने में कोई अंतर नहीं है। वजन कम करने के लिए फुर्तीला व्यायाम बेहतर हो सकता है। घुटनों के लिए दौड़ लगाने से ज्यादा चलना काफी मददगार साबित होता है।