12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में खाली पेट सोने से भी हो सकती है कई तरह की परेशानी

अधिक थकान, खाना न बना होने या फिर डाइटिंग के कारण कई लोग रात में खाली पेट ही सो जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
रात में खाली पेट सोने से भी हो सकती है कई तरह की परेशानी

रात में खाली पेट सोने से भी हो सकती है कई तरह की परेशानी

अधिक थकान, खाना न बना होने या फिर डाइटिंग के कारण कई लोग रात में खाली पेट ही सो जाते हैं। एक्सपर्ट की माने तो रात में हल्का खाना जरूर खाएं। खाली पेट सोने से नुकसान होता है
खा ली पेट सोने से मेटाबोलिज्म पर असर पड़ता है। हार्मोनल लेवल बिगड़ सकता है। इंसुनिल और थायरॉइड का बैलेंस गड़बड़ा सकता है। शुगर और हाइपर या हाइपो थायरॉइडिज्म का खतरा बढ़ता है। इससे मोटापे का भी खतरा रहता है। खाली पेट सोने से देर रात में भूख लगती है। इससे पेट में दर्द हो सकता है। नींद भी टूट सकती है। पर्याप्त नींद न होने से भी तनाव, चिड़चिड़ापन की समस्या हो सकती है। शरीर 24 घंटे काम करता है। पूरे समय ऊर्जा की जरूरत रहती है। हर समय कैलोरी बर्न होती है। ऐसे में शरीर को रात में पोषण नहीं मिलेगा तो अगले दिन ऊर्जा की कमी हो जाएगी और कार्यक्षमता पर भी असर पड़ सकता है। कई दूसरी भी परेशानियां हो सकती हैं।